रायगढ़। एसएसपी श्री सदानंद कुमार के दिशा निर्देशन पर विधानसभा चुनाव को लेकर विभिन्न चेक पॉइंट पर पुलिस टीमें सघन जांच कार्यवाही की जा रही है । इसी क्रम में आज दिनांक 02/11/2023 को साइबर सेल की टीम थाना कोतरारोड़ क्षेत्र अंतर्गत जोरापाली चौंक के पास वाहनों की जांच किया जा रहा था । इसी दरम्यान मुखबीर सूचना पर कोतरारोड़ पुलिस के साथ साइबर सेल की टीम द्वारा TVS-XL100 क्र. CG13AL/7428 में एक व्यक्ति को अवैध बिक्री के लिये शराब ले जाते हुए पकड़ा गया ।

संदेही अपना नाम- ललित वैष्णव पिता भागवतिया वैष्णव उम्र 55 वर्ष निवासी ग्राम कोतासुरा थाना पुसौर जिला रायगढ़ का रहने वाला बताया जिसके मोपेड में रखे दौ थैला से 46 पाव देशी प्लेन शराब एवं 11 पाव सीजी स्पेशल विस्की अंग्रेजी शराब बरामद हुआ । संदेही शराब परिवहन के संबंध में कोई संतोषप्रद जवाब नहीं दे पाया । कोतरारोड़ पुलिस द्वारा विधिवत 57 पाव शराब की जप्ती कर मय परिवहन युक्त मोपेड समेत आरोपी ललित वैष्णव को थाना कोतरारोड़ लाया गया । आरोपी ललित वैष्णव पर थाना कोतरारोड़ में धारा 34(2),59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है । थाना प्रभारी कोतरारोड़ निरीक्षक विजय चेलक के निर्देशन पर कार्रवाई में उप निरीक्षक जेबरियुस एक्का, साइबर सेल के प्रधान आरक्षक राजेश पटेल, आरक्षक महेश पंडा, सुरेश सिदार, नरेश रजक, विक्रम सिंह और आरक्षक राकेश नायक (थाना कोतरारोड़) शामिल थे ।
- न्योता भोज की आड़ में ‘दाग’ धोने की नाकाम कोशिश…चाँटीपाली स्कूल में गैर-हाजिरी पर घिरे प्रबंधन का ‘इवेंट मैनेजमेंट’ बेनकाब!तब सवालों से भागे संकुल समन्वयक और प्रधान पाठक ने साधी थी चुप्पी, अब प्रायोजित मंच सजाकर कैमरे के सामने परोस रहे सफाई.. - September 24, 2026
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
- 50 सीटर छात्रावास में मिले सिर्फ 19 छात्राएं…मीनू से गायब भोजन और बंद कमरे में साइकिलें!..विधायक के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप… - September 23, 2026
