रायगढ़, घर के बन्द कमरे में कॉलेज छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक की लाश पलंग में मिली। परिजनों ने दरवाजा तोडक़र शव को बाहर निकाला। यह घटना धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र की है। पुलिस को पीएम रिपोर्ट का इंतजार है।

मामले की विवेचना कर रहे प्रधान आरक्षक चिंतामणि कुर्रे ने बताया कि रैरूमा खुर्द चौकी से लगभग 15 किलोमीटर दूर ग्राम चीड़ोडीह निवासी दरबार राठिया का 19 वर्षीय पुत्र खितेश्वर धरमजयगढ़ कॉलेज में बीएससी की पढ़ाई करता था। बीते सोमवार रात परिजनों के साथ खाना खाने के बाद खितेश्वर अपने कमरे गया और दरवाजे को अंदर से बन्द कर पलंग में सो गया। बरामदे में दरबार अपनी पत्नी और छोटे पुत्र के साथ सोया था।
मंगलवार सुबह राठिया परिवार के सभी सदस्य उठ गए, मगर खितेश्वर का कमरा नहीं खुला। पिता ने कई मर्तबे दरवाजा खटखटाया पर खितेश्वर से कोई जवाब नहीं मिला। इस तरह जब घड़ी में 10 बजने पर किसी अनहोनी की आशंका होने पर दरबार ने लोगों के साथ मिलकर जब दरवाजे को तोड़ते हुए भीतर दाखिल हुआ तो पलंग में बेटे को शांत पड़े देखा। काफी हिलाने के बाद भी खितेश्वर की आंख नहीं खुली तो पुलिस को सूचना दी गई।
वर्दीधारियों ने मौके का जायजा लिया तो खितेश्वर मृत हालत में पाया गया। रात सोने के बाद सुबह तक युवक की आखिर बन्द कमरे में मौत की असल वजह जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया है। फिलहाल, गेंदसिंह राठिया की तहरीर पर पुलिस मर्ग कायम कर जांच पड़ताल में जुटी है।
- न्योता भोज की आड़ में ‘दाग’ धोने की नाकाम कोशिश…चाँटीपाली स्कूल में गैर-हाजिरी पर घिरे प्रबंधन का ‘इवेंट मैनेजमेंट’ बेनकाब!तब सवालों से भागे संकुल समन्वयक और प्रधान पाठक ने साधी थी चुप्पी, अब प्रायोजित मंच सजाकर कैमरे के सामने परोस रहे सफाई.. - September 24, 2026
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
- 50 सीटर छात्रावास में मिले सिर्फ 19 छात्राएं…मीनू से गायब भोजन और बंद कमरे में साइकिलें!..विधायक के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप… - September 23, 2026
