रायगढ़: मंगलवार को जोबी कॉलेज के विद्यार्थियों ने स्वीप कार्यक्रम अंतर्गत मतदाता जागरूकता रैली निकाली। ग्राम भ्रमण कर लोगों को बिना किसी प्रलोभन में आए स्व विवेक से मतदान करने की अपील की’’ शहीद वीर नारायण सिंह शासकीय महाविद्यालय जोबी-बर्रा के विद्यार्थियों ने मंगलवार दिनांक 31 अक्टूबर 2023 को समाज सेवा का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया। जब वे स्वीप कार्यक्रम यानी सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवम निर्वाचक सहभागिता के अंतर्गत मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन करने के लिए उत्सुक हुए। प्राचार्य श्री रविन्द्र कुमार थवाईत के निर्देशानुसार सहायक प्राध्यापक एवं एन.एस.एस. अधिकारी श्री सुरेन्द्र पाल दर्शन की अगुआई में हाथों में बैनर, पोस्टर लिए प्रेरक नारे लगाते हुए रैली के माध्यम से विद्यार्थीगण ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर लोगों को मतदान करने के महत्व को समझाने का प्रयास करते रहे। श्री दर्शन ने विद्यार्थियों को मतदान की महत्ता, जन प्रतिनिधियों की भूमिका, लोकतंत्र की सुरक्षा, सामाजिक समानता, आदि विषयों के बारे में विस्तारपूर्वक बतलाया। इस दौरान विद्यार्थियों ने ग्रामीणों के घरों में जाकर लोगों के साथ समय बिताया और उनसे मतदान के महत्व को साझा किया। चर्चा कर उन्होंने यह प्रसारित करने का प्रयास किया कि उनका मतदान उनका अधिकार है, उनके नागरिक दायित्व का हिस्सा है। विद्यार्थियों ने स्थानीय लोगों से मतदान का प्रयोग सोच-समझ कर बिना किसी प्रकार के प्रलोभन में आए करने की अपील की। रैली में वरिष्ठ सहायक प्राध्यापक श्री वासुदेव प्रसाद पटेल, डॉ. श्रीमती श्वेता कुम्भज, डॉ. श्रीमती ज्ञानमणी एक्का, श्री योगेन्द्र कुमार राठिया और अतिथि व्याख्याता श्री राम नारायण जांगड़े, श्री रितेश राठौर, श्री राहुल राठौर एवं श्रीमती रेवती राठिया भी अपने-अपने विषयों के विद्यार्थियों सहित शामिल हुए और सामाजिक सद्भावना व जागरूकता को बढ़ावा देने में आवश्यक सहयोग प्रदान किया।

- सारंगढ़ जनपद की सामान्य सभा में गरमाया विकास का मुद्दा, गैरहाजिर अधिकारियों पर निंदा प्रस्ताव… - September 24, 2026
- पवन केजरीवाल की पुण्य स्मृति पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर… - September 24, 2026
- बिलाईगढ़ में कांग्रेस सेवादल की बैठक, बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोर… - September 24, 2026
