सारंगढ़ बिलाईगढ़, पुलिस आब्जर्वर राजेन्द्र कुमार मीणा ने सारंगढ़ विधानसभा क्षेत्र के कोसीर थाना क्षेत्र का आकस्मिक निरीक्षण किया। श्री मीणा ने पुलिसकर्मियों से रोजनामचा, प्रतिदिन के कितने एफआईआर दर्ज, अपराध पंजीयन, मदिरा जप्त आदि के बारे में जानकारी ली। श्री मीणा ने मदिरा जप्त में एल्कोहल का गंध नहीं आने का सवाल पूछा तो पुलिस कर्मियों ने जवाब दिया कि यूरिया जैसे रासायनिक पदार्थ से महुआ मदिरा का निर्माण किया जाता है जिसके कारण गंध और कुछ दिनों में पानी बन जाता है।
पुलिस आब्जर्वर श्री राजेन्द्र कुमार मीणा ने सिंघनपुर एफएसटी दल चेकपोस्ट का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां के कर्मियों से इस मार्ग से आवागमन करने वाले वाहनों की चेकिंग के बारे में जानकारी ली। इस अवसर पर लायजनिंग अधिकारी मनीष गायकवाड़ उपस्थित थे।

Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- बिलाईगढ़ में स्वच्छता दीदियों का रोजगार संकट, CMO पर गंभीर आरोप; 29 को घेराव की चेतावनी… - September 24, 2026
- सरिया : नींद की गोलियां देकर 10 महीने तक बहू से मिटाता रहा हवस..विरोध पर दी बच्चों को मारने की धमकी…कलयुगी दादा ससुर सलाखों के पीछे… - September 24, 2026
- न्योता भोज की आड़ में ‘दाग’ धोने की नाकाम कोशिश…चाँटीपाली स्कूल में गैर-हाजिरी पर घिरे प्रबंधन का ‘इवेंट मैनेजमेंट’ बेनकाब!तब सवालों से भागे संकुल समन्वयक और प्रधान पाठक ने साधी थी चुप्पी, अब प्रायोजित मंच सजाकर कैमरे के सामने परोस रहे सफाई.. - September 24, 2026
