छत्तीसगढ़ के राजनांदगाव जिले में खैरागढ़ पुलिस, ITBP और BSF की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। सर्चिंग के दौरान निकले जवानों ने रोड किनारे लगे 15 किलो के आईईडी बम को बरामद किया है।जवानों की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा होने से रह गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, राजनांदगाव जिले के बकरकट्टा क्षेत्र के कांशीबाहरा से लच्छीनाझिरिया जाने वाले पक्के मार्ग के नीचे पुल के पास नक्सलियों ने आईईडी बम लगा रखा था। खैरागढ़ पुलिस, ITBP और BSF की संयुक्त टीम इलाके में सर्चिंग के लिए निकली इसी दौरान जवानों को आस-पास में बम होने की सूचना उनके इलेक्ट्रानिक डिवाइस पर मिली। डिवाइस पर संकेत मिलते ही जवान अलर्ट हो गए और बम की खोजबीन शुरू कर दी। खोजबीन के दौरान बकरकट्टा मलैदा को जोड़ने वाले सड़क के किनारे नक्सलियों ने 15 किलो का आईईडी बम लगा रखा था। जवानों सतर्कता से बम को डिफ्यूज कर बरामद कर लिया है।
- न्योता भोज की आड़ में ‘दाग’ धोने की नाकाम कोशिश…चाँटीपाली स्कूल में गैर-हाजिरी पर घिरे प्रबंधन का ‘इवेंट मैनेजमेंट’ बेनकाब!तब सवालों से भागे संकुल समन्वयक और प्रधान पाठक ने साधी थी चुप्पी, अब प्रायोजित मंच सजाकर कैमरे के सामने परोस रहे सफाई.. - September 24, 2026
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
- 50 सीटर छात्रावास में मिले सिर्फ 19 छात्राएं…मीनू से गायब भोजन और बंद कमरे में साइकिलें!..विधायक के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप… - September 23, 2026
