छत्तीसगढ़: किसानों के खेतों में बोर खनन का फर्जी वर्क आर्डर देकर महिला ने की 75 लाख की ठगी!
किसानों के खेतों में बोर खनन का फर्जी वर्क आर्डर देकर महिला ने एक बोरवेल संचालक से 67 लाख 15 हजार तथा तीन किसानों से कृषि कार्य हेतु दोगुना राशि देकर आठ लाख की ठगी कर ली गई।
ठगी के दो अलग-अलग मामलों में गांधीनगर पुलिस ने लता खूंटे नामक महिला के विरुद्ध धोखाधड़ी की प्राथमिकी की है। महिला अंबिकापुर के गंगापुर खुर्द में सरगुजा मार्ट प्राइवेट लिमिटेड के नाम पर कार्य खोल कर रखी थी। उक्त कंपनी का डायरेक्टर बताकर धोखाधड़ी किए जाने का आरोप लगा है।
बलरामपुर जिले के शंकरगढ थाना क्षेत्र के ग्राम आमगांव निवासी कृषक गोडे पैकरा, छविनाथ राम पैकरा तथा सूरजपुर जिले के प्रेमनगर थाना के सलका निवासी रामदयाल उइके ने गांधीनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि लगभग दो वर्ष पूर्व 2021 में सरगुजा मार्ट प्राईवेट लिमिटेड कम्पनी स्कीम कृषकों के लिए लागू किया गया था। कृषकों के माध्यम से किसी भी उत्पादन या कृषि कार्य में पैसा लगाकर एवं मुनाफा होने पर 20 प्रतिशत कम्पनी एवं बाकी बचा राशि कृषकों के हक में देने का वादा किया गया था। इसी के तहत उसने पांच लाख,छविनाथ पैकरा ने ढाई लाख तथा रामदयाल ने पचास हजार रुपये निवेश कर अनुबंध किया था।इन सभी को दोगुना राशि का झांसा दिया गया था लेकिन समय पूर्ण हो जाने के बाद भी राशि नहीं मिली।
किसानों द्वारा दबाब बनाने पर चेक दिया गया था लेकिन वह चेक भी बाउंस हो गया। महिला द्वारा मूलधन भी वापस नहीं किया गया। परेशान किसानों ने इसकी शिकायत थाने में कर दावा किया है कि कई किसान इसी प्रकार से ठगी के शिकार हुए हैं। इसी महिला के विरुद्ध एक और धोखाधड़ी की शिकायत थाने में हुई है इसमें भी पुलिस ने प्राथमिकी की है। आरोप है कि महिला द्वारा बोरवेल वाहन संचालक पुष्पेंद्र सिंह को 108 बोर खनन का वर्क आर्डर दिया गया था। इसमें हितग्राहियों से 15 हजार लेने तथा शेष राशि उनकी कंपनी द्वारा देने का वादा किया गया था। वर्क आर्डर के आधार पर 108 हितग्राहियों के यहां बोर खनन किया गया इसकी कुल राशि 82 लाख 60 हजार से अधिक होती है। किसानों से उनके हिस्से का 15 लाख 45 हजार तो अभी तक मिल गया लेकिन कथित कंपनी की ओर से 67 लाख 15 हजार रुपए की राशि आज तक प्रदान नहीं की गई। दस्तावेजों के साथ शिकायत के आधार पर पुलिस ने महिला के विरुद्ध अपराध पंजीकृत कर लिया है।
- कैसे बनाएं पपीता भक्खा, भूल जाएंगे नूडल्स/पास्ता का स्वाद, टेस्ट में लाजवाब, नोट कर लीजिए रेसिपी… - March 7, 2026
- कुत्ता काटने के कितने घंटे के भीतर इंजेक्शन लगवाना है जरूरी? लापरवाही पड़ सकती है भारी, जानें एक्सपर्ट की राय… - March 7, 2026
- छत्तीसगढ़:स्कूल में ताला, बाहर धूप में बैठे रहे बच्चे : लापरवाही पर शिक्षा विभाग सख्त, 6 शिक्षकों को DEO ने भेजा कारण बताओ नोटिस… - March 7, 2026
