आज जिस आलू की बात हम कर रहे हैं, उसे Le Bonate आलू कहा जाता है. इस आलू को एक किलो खरीदने के लिए आपको तकरीबन 50 हजार रुपये देने होंगे. आज जिस आलू की बात हम कर रहे हैं, उसे Le Bonate आलू कहा जाता है. इस आलू को एक किलो खरीदने के लिए आपको तकरीबन 50 हजार रुपये देने होंगे.
आपको बता दें इतनी कीमत में आप बड़े आराम से सोना खरीद सकते हैं.

हालांकि, इतना महंगा होने के बाद भी इस आलू की डिमांड पूरी दुनिया में है. अमीर लोग इसे बड़े चाव से खाते हैं.

Le Bonate आलू इतना महंगा इसलिए बिकता है, क्योंकि पूरे साल में यह सिर्फ 10 दिनों के लिए ही बाजार में आता है. इसे खास फ्रांस के Ile de Normotier द्वीप पर ही उगाया जाता है. यहां के अलावा ये आलू और कहीं नहीं होता है, यही वजह है कि इस आलू की कीमत इतनी ज्यादा है.
कहा जाता है कि इस आलू में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं. यहां तक की इसका छिलका भी फायदेमंद होता है. इसे खाने वाले लोग बताते हैं कि इस आलू में नींबू, नमक और अखरोट का मिलाजुला स्वाद आता है.
इस आलू से खास तौर से सलाद, प्यूरी, सूप और क्रीम बनाया जाता है. हालांकि, अगर इसे कोई भारतीय खरीदेगा तो इसका समोसा भी बन सकता है या फिर घर में इसका आलू जीरा भी बन सकता है. लेकिन इस आलू की कीमत इतनी ज्यादा है कि आम आदमी तो इसे देखने से भी हिचकिचाएगा.
- न्योता भोज की आड़ में ‘दाग’ धोने की नाकाम कोशिश…चाँटीपाली स्कूल में गैर-हाजिरी पर घिरे प्रबंधन का ‘इवेंट मैनेजमेंट’ बेनकाब!तब सवालों से भागे संकुल समन्वयक और प्रधान पाठक ने साधी थी चुप्पी, अब प्रायोजित मंच सजाकर कैमरे के सामने परोस रहे सफाई.. - September 24, 2026
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
- 50 सीटर छात्रावास में मिले सिर्फ 19 छात्राएं…मीनू से गायब भोजन और बंद कमरे में साइकिलें!..विधायक के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप… - September 23, 2026
