कार चलाते वक्त सेल्फी लेना पड़ा भारी, अनियंत्रित होकर तालाब में गिरी गाड़ी, मासूम समेत एक ही परिवार के 5 की मौत….
झारखंड के देवघर जिले में दशहरे के दिन मंगलवार की सुबह-सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। अनियंत्रित होकर एक कार के पुल से तालाब में गिर जाने के कारण एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई।
मरने वालों में 2 मासूम भी शामिल है। पुलिस ने यह जानकारी दी। घटना चितरा थाना क्षेत्र की है।
दशहरे की सुबह दर्दनाक सड़क हादसा
देवघर जिले के चितरा थाना क्षेत्र में दशहरे की सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। चितरा थाना क्षेत्र के सिकटिया अजय बाराज में एक बोलेरो अनियंत्रित होकर पास के तालाब में जा गिरी। हादसे में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में दो मासूम और महिला भी शामिल है। चितरा थाना प्रभारी और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सभी शवों को पानी से बाहर निकाला गया।
कार चलाते वक्त सेल्फी लेना पड़ा भारी
देवघर के पुलिस अधीक्षक अजीत पीटर डुंगडुंग ने बताया कि घटना काफी दर्दनाक थी। हादसा तब हुआ जब परिवार का एक सदस्य, जो पेशे से इंजीनियर था, गाड़ी चलाते समय सेल्फी लेने लगा और वाहन पर से नियंत्रण खो दिया। देवघर के सारठ से गिरिडीह जाने के क्रम में यह हादसा हुआ।
हादसे में 2 मासूम समेत 5 की गई जान
पीटर डुंगडुंग ने बताया कि दुर्घटना में मारे गए लोगों की पहचान इंजीनियर मुकेश राय (30), उनकी पत्नी लवली कुमारी (27), उनके रिश्तेदार रोशन चौधरी (23) तथा एक लड़का और डेढ़ साल की लड़की के रूप में हुई। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
बेटी-दामाद को दशहरे के दिन की थी विदाई
जानकारी के मुताबिक, चितरा थाना क्षेत्र के आसनसोल संकुल गांव निवासी मनोज चौधरी की बेटी दामाद बच्चों के साथ दुर्गा पूजा पर गांव आए थे। दशहरे के दिन शुभ मुर्हूत पर पूरा परिवार वापस गिरिडीह जा रहा था। तभी चितरा थाना क्षेत्र के सिकटिया बाराज के पास ये हादसा हो गया।
- सारंगढ़ में VBG-RAM G कार्यशाला संपन्न, निखिल बानी ने दी स्वरोजगार की गारंटी… - January 29, 2026
- शासकीय विद्यालय हरदी में वार्षिकोत्सव की धूम…जिला पंचायत अध्यक्ष ने दी अतिरिक्त कक्ष की सौगात.. - January 29, 2026
- सारंगढ़ :प्रशासनिक मार्ग पर ‘मानवीय गरिमा’ तार-तार..नंदा चौक से तहसील कार्यालय तक एक भी शौचालय नहीं.. - January 29, 2026
