महिला से गैंगरेप: शादी का झांसा देकर लाया; दोस्तों के साथ मिलकर लूटी आबरू, पैसे और गहने छीने…
महिला से गैंगरेप: शादी का झांसा देकर लाया; दोस्तों के साथ मिलकर लूटी आबरू, पैसे और गहने छीने…
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में महिला से गैंगरेप के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। महिला मूल रूप से हमीरपुर जिले की रहने वाली है। आरोपी उसे शादी का झांसा देकर गुरुग्राम से लेकर आया था।
जिसके बाद उसे होटल में कैद कर दिया गया। आरोपी ने अपने 3-4 दोस्तों को बुला लिया। उसके साथ लगातार सभी ने 15 दिन तक दरिंदगी की।
उसके सारे गहने और रुपये छीन लिए गए। जिसके बाद जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। पीड़िता ने एसएसपी को शिकायत की है। पीड़िता हमीरपुर जिले के थाना मधोआ की निवासी है। 2004 में उसकी शादी हुई थी, वह दो बच्चों की मां है। 2020 में वह किसी युवक के झांसे में आकर उसके साथ आई थी। जिसके बाद दोनों पति-पत्नी की तरह गुरुग्राम में रहने लगे।
आरोपी ने कही थी पत्नी की मौत होने की बात
वह युवक कुछ नहीं करता था। दो साल उसने मजदूरी कर गुजारा चलाया। वह वापस जाने वाली थी। इसी दौरान मुलाकात अलीगढ़ के चंडौस के रहने वाले दीपक से हुई। उसने बताया कि पत्नी की मौत हो चुकी है। वह उससे शादी कर लेगा। लेकिन यहां के गभाना में दोस्तों के साथ मिलकर गैंगरेप किया। वारदात में आरोपी के दोस्त वीरेंद्र, विन्नामी अन्नू आदि भी शामिल हैं।
शिकायत देने आई थी, फिर आरोपियों ने किया रेप
उसके साथ 15 दिन दुष्कर्म करने के बाद आरोपियों ने डराकर दिल्ली की ट्रेन में बैठा दिया। 13 अक्टूबर को वह वापस पुलिस को शिकायत देने आ रही थी। लेकिन आरोपियों को पता लग गया। वे लोग सोमना स्टेशन पर आए। दोस्तों के साथ फिर आरोपी ने रेप किया। बाद में फिर दिल्ली की ट्रेन में बैठा दिया। दोबारा आने पर जान से मारने की धमकी दी।
महिला ने बताया कि वह रास्ते में डाबर स्टेशन पर उतर गई। उसने लोगों को अपने साथ हुई वारदात की जानकारी दी। जिसके बाद उसे अलीगढ़ रवाना किया। यहां आकर पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ जांच की जा रही है। थाना गभाना में पुलिस ने केस दर्ज किया है।
- वक्ता मंच की काव्य गोष्ठी: चेतन भारती महामूर्ख बने…”ये साल भी एक सवाल रह गया तेरे नाम का गुलाल रह गया”: राहुल साहू - March 2, 2026
- बरमकेला मे “दो विभाग, दो दुनिया: सड़कों पर पसीना बहा रही पुलिस विभाग ,’कोचियों’ को अभयदान दे रहे आबकारी साहब ? - March 2, 2026
- सारंगढ़ ब्रेकिंग: “सड़क पर पसरा सन्नाटा, बंधापली के पास काल बनकर दौड़ा ट्रक; मौत से जूझ रहा सालर का ईश्वर..” - March 2, 2026
