शनिवार को स्कूल की छुट्टी होने के बाद कक्षा-7 की छात्रा अपने घर नहीं पहुंची थी । जिससे परिजनों व पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। हालांकि रविवार को छात्रा को बरामद कर लिया गया है। उधर परिजनों ने छात्रा के गायब करने के मामले में छह छात्रों पर बहला-फुसलाकर भगा ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पुलिस ने वीडियो फुटेज खंगाले हैं।

एक स्कूल की कक्षा-7 की छात्रा छुट्टी होने के बाद घर नहीं पहुंची। परिजनों ने तलाश किया, लेकिन नहीं मिली। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। ऊन चौकी पुलिस ने बहला फुसलाकर भगा ले जाने व एससीएसटी के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
साथ ही कई युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। झिंझाना थानाध्यक्ष सुदेश कुमार ने बताया कि छात्रा को बरामद कर लिया है। छात्रा के बयानों के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- पकोड़े खाकर हो गए हैं बोर? बारिश में बनाएं कुरकुरी कोथंबीर वडी, जानें आसान विधि… - September 13, 2026
- संजू की होगी वापसी या वैभव और अभिषेक करेंगे ओपनिंग, जानें पहले टी20 में कैसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन… - September 13, 2026
- छत्तीसगढ़:इंस्टाग्राम रील देखकर शेयर ट्रेडिंग के जाल में फंसा कारोबारी, ₹94.50 लाख गंवाए… - September 13, 2026
