रायगढ़ । एसएसपी श्री सदानंद कमार के निर्देशन पर अवैध शराब बिक्री व परिवहन पर कार्रवाई के लिये थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शनिप रात्रे द्वारा स्टाफ व मुखबिर तैनात कर लगातार कार्यवाही किया जा रहा है । इसी क्रम में आज दिनांक 18/10/2023 के शाम कोतवाली टीआई शनिप रात्रे के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस की टीम द्वारा जोगीडिपा में शराब रेड कार्यवाही किया गया । कोतवाली पुलिस को सूचना मिली थी कि सोहेल खान नाम का युवक अवैध रूप से शराब बिक्री के लिए भारी मात्रा में शराब घर पर छिपा कर रखा हुआ है । कोतवाली पुलिस जोगीडिपा पहुंचकर सोहेल खान को तलब किया गया जिसने पहले शराब रखने से इंकार किया पर कड़ी पूछताछ में उसने अवैध रूप से शराब बिक्री के लिए घर पर छिपाकर रखना स्वीकार किया ।

पुलिस कोतवाली पुलिस ने *आरोपी सोहेल खान पिता काजू खान 19 वर्ष निवासी जोगीडिपा थाना कोतवाली* के कब्जे से 60 पाव देशी शराब और 10 पाव अंग्रेजी शराब कुल कीमत 6,900 रुपये गवाहों के समक्ष विधिवत जप्ती का आरोपी को थाने लाया गया जिस पर थाना कोतवाली में धारा 34 (2),59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है । थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शनिप रात्रे के साथ शराब रेड कार्यवाही में प्रधान आरक्षक विक्रम चौरसिया, हेमन्त पात्रे, नरेंद्र यादव, आरक्षक जगमोहन ओग्रे, संदीप मिश्रा, मनोज पटनायक और गोविंद पटेल शामिल थे ।
- न्योता भोज की आड़ में ‘दाग’ धोने की नाकाम कोशिश…चाँटीपाली स्कूल में गैर-हाजिरी पर घिरे प्रबंधन का ‘इवेंट मैनेजमेंट’ बेनकाब!तब सवालों से भागे संकुल समन्वयक और प्रधान पाठक ने साधी थी चुप्पी, अब प्रायोजित मंच सजाकर कैमरे के सामने परोस रहे सफाई.. - September 24, 2026
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
- 50 सीटर छात्रावास में मिले सिर्फ 19 छात्राएं…मीनू से गायब भोजन और बंद कमरे में साइकिलें!..विधायक के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप… - September 23, 2026
