छत्तीसगढ़: खाने मे नींद की दवा देकर नाबालिग से दुष्कर्म कर युवक हो गया फरार, अब पुलिस ने किया गिरफ्तार…
नाबालिग को खाने में नींद की दवा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।पुलिस के अनुसार 20 अगस्त को पीड़िता ने शिवरीनारायण थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि ग्राम टूंडरा थाना गिधौरी जिला बलौदाबाजार निवासी दिलेश्वर उर्फ निर्मल महंत (26) ने खाने में नींद की दवा मिला दी।
जिससे वह बेहोश हो गई और इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने बालिका की रिपोर्ट पर दिलेश्वर महंत के विरूद्ध भादवि की धारा 376 (च) 4,6 पाक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया ।
इसके बाद आरोपित फरार हो गया था। पुलिस द्वारा उसकी लगातार पातासाजी की जा रही थी। साइबर सेल के माध्यम से लोकेशन के आधार पर उसे घेराबंदी कर पकड़ा गया और उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी अशोक द्विवेदी , साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक प्रवीण द्विवेदी, प्रधान आरक्षक तरीकेश पांडे , आरक्षक श्रीकांत सिंह, तेरस साहू एवं साइबर सेल स्टाफ का योगदान रहा।

- नियमितीकरण की मांग पर गरजीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाएं, सौंपा ज्ञापन… - October 27, 2026
- अवैध खनिज परिवहन पर प्रशासन का शिकंजा, 5 वाहन पकड़े… - October 27, 2026
- बैकयार्ड कुक्कुट योजना से बढ़ेगी ग्रामीणों की आय, 150 इकाइयों का वितरण… - October 27, 2026
