रायगढ़। घरघोड़ा थाना क्षेत्र स्थित कोनपरा गांव के नजदीक बागधारी डोंगरी में नर कंकाल मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मामले की जानकारी ग्रामीणों के द्वारा घरघोड़ा पुलिस को दी गई। घरघोड़ा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नर कंकाल को बरामद कर थाने ले आई। पुलिस द्वारा कंकाल का पीएम कराने के लिए भेजा गया है पीएम रिपोर्ट आने के बाद मामला साफ हो पाएगा।

घरघोड़ा थाना प्रभारी अमित सिंह ने बताया की कल ग्रामीणों के द्वारा सूचना दी गई थी। सूचना पर पुलिस स्टाफ जंगल के अंदर गई जहां घटनास्थल पर नर कंकाल अस्त व्यस्त मिला। घटनास्थल से पुलिस को पेड़ से लटका हुआ टावेल, अंगूठी, चैन, चप्पल व आधार कार्ड मिला है।


घटनास्थल पर मिला आधार कार्ड-


मिली जानकारी के अनुसार घटनास्थल से मिले आधार कार्ड में ऋषिकेश पांडे का नाम लिखा हुआ। जिसमें पते पर खैरा पट्टी,सिमरी, बक्सर, बिहार अंकित है। आधार कार्ड पर मिले एड्रेस के अनुसार घरघोड़ा पुलिस द्वारा थाने का नंबर व्यवस्था कर गुम इंसान दर्ज होने की जानकारी ली जा रही।
थाना प्रभारी ने बताया कि पेड़ से लटके हुए टॉवेल पर गांठ बंधा हुआ है गांठ में हड्डी जैसे कुछ अवशेष मिले हैं जिससे यह प्रतीत होता है कि व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या किया होगा। मृतक ने यह कदम लगभग डेढ़ 2 माह पहले उठाया है परंतु आसपास के ग्रामीणों को मामले के बारे में जानकारी नहीं हुई थी जिस वजह से शव पूरी तरह से सड़ गल कर जमीन पर गिर गया। पेड़ के टहनी पर बंधे टॉवल के नीचे की घास पूरी तरह से जल गई है।
पेंड से लड़का हुआ टॉवेल
घरघोड़ा पुलिस मौके पर मिले आधार कार्ड के पते पर संबंधित थाना क्षेत्र से जानकारी जुटाने की प्रयास कर रही है। यदि मौके पर मिले आधार कार्ड में जिस युवक का नाम लिखा हुआ है। जिसके नाम से थाने में यदि गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज हुआ मिलता है तो मामला स्पष्ट हो जाएगा। फिलहाल घरघोड़ा पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है।
- “एक दिन में मिलेगा न्याय!” — 9 मई को लगेगी नेशनल लोक अदालत, मौके पर सुलह से निपटेंगे हजारों मामले… - April 29, 2026
- “गांव-गांव पहुंचेगा प्रशासन, मौके पर होगा समाधान!” — सारंगढ़ में ‘सुशासन तिहार 2026’ का बड़ा ऐलान… - April 29, 2026
- पट्टा मिला… पर नक्शे में नाम गायब! किसान पहुंचे कलेक्टर दरबार, न्याय की लगाई गुहार… - April 29, 2026
