देश के कई हिस्सों से मानसून की विदाई हो चुकी है और कई जगहों से धीरे-धीरे मानसून की विदाई हो रही है। मानसून की विदाई के साथ ही देश के कई हिस्सों में गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी है। इसी कड़ी में मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ से भी मानसून की विदाई की तारीख बता दी है।

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के आस-पास बारिश का कोई सिस्टम नहीं बन रहा है। इसके चलते आने वाले 48 घंटों में प्रदेश के मौसम में कोई बदलाव नहीं होगा। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ में कल यानी 10 अक्टूबर को मानसून की विदाई हो जाएगी। मानसून की विदाई के साथ ही प्रदेश में अब ठंड ने दस्तक दे दी है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में सुबह और रात में ठंड महसूस होने लगी है।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- न्योता भोज की आड़ में ‘दाग’ धोने की नाकाम कोशिश…चाँटीपाली स्कूल में गैर-हाजिरी पर घिरे प्रबंधन का ‘इवेंट मैनेजमेंट’ बेनकाब!तब सवालों से भागे संकुल समन्वयक और प्रधान पाठक ने साधी थी चुप्पी, अब प्रायोजित मंच सजाकर कैमरे के सामने परोस रहे सफाई.. - September 24, 2026
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
- 50 सीटर छात्रावास में मिले सिर्फ 19 छात्राएं…मीनू से गायब भोजन और बंद कमरे में साइकिलें!..विधायक के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप… - September 23, 2026
