मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ युवा मितान परिवहन योजना को लॉन्च कर दिया है। इस योजना से दूर-दराज से कॉलेज आने वाले छात्र-छात्राओं को परेशानी नहीं होगी।
इस योजना के तहत कॉलेज आने-जाने के लिए विद्यार्थियों को निःशुल्क परिवहन की सुविधा मिलेगी। इससे करीब एक लाख से ज्यादा विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा। सीएम भूपेश बघेल ने रायपुर (raipur) में अपने निवास कार्यालय से ही इस योजना को शुरू किया।
कार्यक्रम में बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने एक छात्र से कहा- मैं बहुत अच्छी तरह यह समझ सकता हूं कि दूर-दराज से कॉलेज पढ़ने के लिए आने-जाने में विद्यार्थियों को कितनी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के विद्यार्थियों को और भी ज्यादा कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। मैंने आपसे वादा किया था कि कॉलेज के स्टूडेंट्स के लिए शासन की ओर से निःशुल्क परिवहन सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। उसी वादे को पूरा करते हुए छत्तीसगढ़ युवा मितान परिवहन योजना का शुभारंभ किया जा रहा है।
उत्कृष्ट शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए उठा रहे कदम
इस योजना पर लगभग 110 करोड़ रुपए का आर्थिक व्ययभार सरकार पर आएगा। इसमें से आधा भार राज्य शासन वहन करेगी और आधा व्यय बस संचालक छूट के तौर पर वहन करेंगे। मुख्यमंत्री (chief minister) ने बताया पिछले पांच साल के दौरान हमने प्राइमरी स्कूलों से लेकर महाविद्यालयों तक उत्कृष्ट शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए लगातार कदम उठाए हैं। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय (Swami Atmanand Excellent School) योजना के अंतर्गत राज्य में 753 अंग्रेजी और हिंदी माध्यम के उत्कृष्ट विद्यालयों का संचालन किया जा रहा है। इन स्कूलों में 4 लाख से अधिक विद्यार्थियों को निःशुल्क प्रवेश दिया गया है।
विद्यार्थी ऐसे ले सकते हैं अपना बस पास
छत्तीसगढ़ युवा मितान परिवहन योजना (Chhattisgarh Yuva Mitan Transport Scheme) का लाभ उठाने के लिए छात्र वेबसाईट पर कॉलेज और रूट के साथ बस पास के लिए आवेदन कर सकते हैं। कॉलेज लॉग इन कर सभी विवरणों की जांच के बाद आवेदन को स्वीकृत या अस्वीकार किया जा सकता है। स्वीकृत छात्र लॉग इन करके क्यूआर कोड युक्त अपना बस पास डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट (printout) अपने पास सुरक्षित रख सकते हैं। इसके बाद बस कंडेक्टर पास की जांच करेंगे। स्टूडेंट को घर से महाविद्यालय, महाविद्यालय से घर ले जाया जाएगा।
- प्रतापगंज दुर्गा पंडाल में उमड़े कांग्रेसी दिग्गज, महाभंडारे में हजारों ने ग्रहण किया प्रसाद… - October 20, 2026
- शीतला मंदिर के बोर्ड पर बवाल, यादव समाज ने की कार्रवाई की मांग… - October 20, 2026
- प्रतापगंज दुर्गा दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, 28 साल की परंपरा… - October 20, 2026
