जगन्नाथ बैरागी

दमोह: नाबालिग बच्चियों को निर्वस्त्र कर गांव मेें घूमाने के मामले में राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के हस्तक्षेप के बाद ऐसी शर्मनाक करतूत करने वाली महिलाओं के खिलाफ कार्रवाई हुई है। पुलिस ने 6 महिलाओं पर मामला दर्ज किया है। मामले में जबेरा थाना पुलिस ने कार्रवाई की है।
बता दें कि बीते दिनों जबेरा तहसील के अमदर गांव में लंबे समय से पानी नहीं गिरने के कारण महिलाओं ने एकत्रित होकर करीब आधा दर्जन नाबालिक बच्चियों को पूरी तरह से नग्न कर गांव मे घुमाया था।
वहीं मीडिया द्वारा खबर प्रसारित किए जाने के बाद राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने कलेक्टर से जवाब मांगा था, साथ ही दोषियों पर तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया था।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- बिना लाइसेंस बिक रही थी कीटनाशक दवाएं, कृषि विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप… - September 20, 2026
- सारंगढ़:अतिक्रमण हटा, संवरी बच्चों की राह; जामपाली में शासकीय जमीन पर बना आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र…. - September 20, 2026
- अधूरे आवासों पर सीईओ की सख्ती, लापरवाह कर्मचारियों को नोटिस के निर्देश… - September 20, 2026
