रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से पहले जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जोगी को बड़ा झटका लगा है। जेसीसीजे की चंद्रपुर की पूर्व प्रत्याशी गीतांजलि पटेल, खुज्जी विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी जनरल सिंह भाठिया, मोहला विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी संजीत ठाकुर समेत 500 से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने रायपुर में कांग्रेस प्रवेश किया है। आपको बता दें तीनों नेताओं को उनके समर्थकों के साथ कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज और डिप्टी सीएम सिंहदेव ने कांग्रेस प्रवेश कराया है। पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने अपने एक्स अकाउंट से जानकारी साझा की है।
ज्ञात हो कि राज्य में अभी आचार सहिंता नहीं लगी है। फ़िलहाल कांग्रेस ने अभी तक उम्मीदवारों की एक भी सूची भी जारी नहीं की है। इसी बीच जोगी कांग्रेस के लिए 2018 में चुनाव लड़ चुके 3 नेताओं का कांग्रेस में प्रवेश चर्चाओं का विषय बना हुआ है।

- न्योता भोज की आड़ में ‘दाग’ धोने की नाकाम कोशिश…चाँटीपाली स्कूल में गैर-हाजिरी पर घिरे प्रबंधन का ‘इवेंट मैनेजमेंट’ बेनकाब!तब सवालों से भागे संकुल समन्वयक और प्रधान पाठक ने साधी थी चुप्पी, अब प्रायोजित मंच सजाकर कैमरे के सामने परोस रहे सफाई.. - September 24, 2026
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
- 50 सीटर छात्रावास में मिले सिर्फ 19 छात्राएं…मीनू से गायब भोजन और बंद कमरे में साइकिलें!..विधायक के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप… - September 23, 2026
