सारंगढ़। ग्राम रेड़ा के मेन रोड़ सारंगढ़ रायगढ़ नेशनल हाईवे मे लोहे का कत्ता लहराकर ने वाले के खिलाफ सिटी कोतवाली पुलिस सारंगढ़ ने कड़ी कार्यवाही करते हुए आर्मस एक्ट 25 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है ओर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

इस संबंध मे मिली जानकारी के अनुसार सिटी कोतवाली पुलिस सारंगढ मोबाईल फोन के माध्यम से सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम रेडा में नकुल यादव नाम का व्यक्ति अपने हाथ में एक लोहे का धारदार कत्ता लेकर आम रास्ता सारंगढ रायगढ़ मुख्य मार्ग में लहरा रहा है। आने जाने वालों को डरा रहा है तथा मारने की धमकी दे रहा है। समझाने पर नहीं मान रहा और मारने के दौड़ा रहा है कि सूचना पर रेड कार्यवाही हेतु मुखबीर के बताये स्थान पर जाकर तस्दीक
करने पर एक व्यक्ति एक लोहे का धारदार करता आम रास्ता में लहराते हुए मिला। पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे गवाह तथा स्टाफ के दोड़ाकर पकड़े। उसका नाम पता पूछने पर अपना नाम नकूल पिता स्व श्री फगनू यादव उम्र 21 वर्ष सा रेडा थाना सारंगठ जिला सारंग बिलाईगढ छग का बताया। लोहे का धारदार कत्ता लेकर लहराने तथा आने जाने वालों को डराने से मना करने पर नहीं माना और पुलिस के समक्ष भी लोहे का धारदार कत्ता को लहराने लगा। आरोपी का कृत्य धारा सदर का पाये जाने से समक्ष गवाहान एक लोहे का धारदार करता को आरोपी के कब्जे से बरामद किया। सिटी कोतवाली पुलिस सारंगढ़ ने कड़ी कार्यवाही करते हुए आरोपी नकुल यादव के खिलाफ आर्मूस एक्ट 25 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है ओर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

- “एक दिन में मिलेगा न्याय!” — 9 मई को लगेगी नेशनल लोक अदालत, मौके पर सुलह से निपटेंगे हजारों मामले… - April 29, 2026
- “गांव-गांव पहुंचेगा प्रशासन, मौके पर होगा समाधान!” — सारंगढ़ में ‘सुशासन तिहार 2026’ का बड़ा ऐलान… - April 29, 2026
- पट्टा मिला… पर नक्शे में नाम गायब! किसान पहुंचे कलेक्टर दरबार, न्याय की लगाई गुहार… - April 29, 2026
