सारंगढ़: बिलाईगढ़ : सरपंच प्रतिनिधि घर दिवाल फांद कर चोरी को अंजाम देने वाले 03 युवक गिरफ्तार….
सारंगढ़: बिलाईगढ़ : सरपंच प्रतिनिधि घर दिवाल फांद कर चोरी को अंजाम देने वाले 03 युवक गिरफ्तार….
भटगांव। संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 01.10.2023 के दरम्यानी रात्रि प्रार्थी की पत्नी मेनका प्रेमी के द्वारा चोर चोर चिल्लाने पर प्रार्थी द्वारा घर के बरामदा से निकल कर आंगन में देखा तो तीन व्यक्ति घर के दिवाल चढ रहे थे तीनों लोग पडोसी गांव ग्राम डोकरीडीह का सुनील लहरे, अरूण खुंटे एवं चतुर यादव थे तीनों लोग दिवाल फांद कर चोरी कर भाग गये, प्रार्थी के रिपोर्ट पर अपराध धारा 457,380 भादवि कायम कर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराने पर। श्रीमान पुलिस अधीक्षक द्वारा उक्त चोरों को पकडने हेतु टीम बनाकर निर्देश दिया था, थाना प्रभारी अमृत भार्गव के मार्गदर्शन पर टीम बनाकर मुखबीर तंत्र को मजबूत कर आरोपी 01. सुनील लहरे पिता करन लहरे उम्र 24 साल, 02. अरूण कुमार खुंटे पिता राजू खुंटे उम्र 22 साल, 03. चतुर यादनत पिता गनेश यादव उम्र 28 साल सभी साकिनान डोकरीडीह थाना भटगांव जिला सारंगढ बिलाईगढ (छ.ग.) को पकडा गया। जिसे अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर प्रार्थी मनोज प्रेमी ग्राम जमगहन के घर के आलमारी के अंदर से दो नग चांदी का बिझिया कोमती करीबन 700/ रूपये, एक चांदी का चुडा कीमती करीबन 1500/ रूपये एवं नगदी रकम 6000/ रूपये, जुमला कीमती 8200/ रूपये को चोरी करना स्वीकार किया। उपरोक्त समान एवं नगदी रकम को बरामद कर न्यायिक अभिरक्षा मे जेल भेजा गया है। सम्पूर्ण कार्यवाही में सउनि अमृत भार्गव थाना प्रभारी भटगांव, प्र.आर. सोहन लाल रात्रे, आरक्षक मिथलेश राय, नरेन्द्र चन्द्रा, चन्द्रशेखर सोनवानी, अर्जुन सिंह ठाकुर एवं थाना स्टाफ का विशेष योगदान रहा ।
- माता कर्मा जयंती पर सेवा और श्रद्धा का संगम, साहू समाज ने बांटी खिचड़ी व शीतल शरबत… - March 15, 2026
- गोठान का नाम बदलकर ‘सुरभि गौधाम’! सरकार कर रही पुरानी योजना की नई पैकेजिंग – बिनोद भारद्वाज - March 15, 2026
- ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 18 प्रकरणों में 13 हजार का चालान… - March 15, 2026
