रायगढ़: धन्वंतरी दवा दुकान ने बचाये पैसे, सस्ती दवाओं की उपलब्धता ने दी बड़ी राहत…. रायगढ़ की धन्वंतरी दवा दुकान जनसंख्या के लिहाज से बिक्री के मामले में पूरे राज्य में शीर्ष पर….
सीएम भूपेश बघेल की पहल पर छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदेशभर में धन्वंतरी जेनेरिक दवा दुकान खोली गयी है, जहां 70 प्रतिशत तक दवाइयां छूट के साथ उपलब्ध हैं। नगर निगम रायगढ़ अंतर्गत लोगों ने रियायती दर पर दवाईयों का फायदा लेते हुए अब तक 6 करोड़ 43 लाख रुपए से अधिक की राशि की बचत की है।
रायगढ़ की धन्वंतरी दवा दुकान जनसंख्या के लिहाज से बिक्री के मामले में पूरे राज्य में शीर्ष पर है।
रायगढ़ जिला प्रशासन के अधिकारियों ने बताया कि इस योजना की शुरुआत से अब तक करीब 1.59 लाख लोगों ने यहां से सस्ती दरों पर दवाइयां खरीदी हैं।ज्ञात छत्तीसगढ़ शासन द्वारा लोगों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता में रखते हुए स्वास्थ्य के क्षेत्र में बहुत सी जनहितैषी योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिसमें धन्वंतरी जेनेरिक दवा दुकान योजना भी शामिल हैं। जहां लोगों को बहुत ही कम दाम पर जेनेरिक दवाएं उपलब्ध हैं। जिससे दवाइयों में होने वाले खर्च काफी कम कर दिया हैं।
रायगढ़ नगर निगम के अंतर्गत धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर खोला गया है, जिसका लोगों के बीच बेहतर प्रतिसाद मिल रहा हैं। यहां योजना के शुरू से अब तक एमआरपी के हिसाब 7 करोड़ 82 लाख 73 हजार 202 रुपए की दवाइयों की बिक्री हुई हैं, जो छूट के पश्चात 2 करोड़ 92 हजार 952 रुपए पड़ी। जिससे लोगों को कुल 5 करोड़ 81 लाख 80 हजार 250 रुपए का फायदा मिला।
इसी तरह जिला चिकित्सालय में भी कुछ दिनों पूर्व सस्ती दवा दुकान खोला गया है। यहां योजना के शरुआत से अब तक एमआरपी के हिसाब 83 लाख 33हजार 664 रुपए की दवाइयों की बिक्री हुई हैं, जो छूट के पश्चात 21 लाख 74 हजार 166 रुपए की पड़ी। जिससे 61 लाख 59 हजार 548 रुपए की बचत हुई। इस तरह दोनों दुकानों से कुल 1 लाख 59 हजार लोगों को कुल 6 करोड़ 43 लाख 40 हजार रुपए का लाभ मिला। धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर में सर्दी, खांसी, बुखार, बीपी, शुगर, एंटीबायोटिक के साथ गंभीर बीमारियों की दवा के साथ 30 कंपनी के 300 से अधिक जेनेरिक दवाइयां सस्ती दरों पर मिलती हैं। इसके अतिरिक्त यहां सर्जिकल आइटम्स भी किफायती दरों पर मिलते हैं।
- वक्ता मंच की काव्य गोष्ठी: चेतन भारती महामूर्ख बने…”ये साल भी एक सवाल रह गया तेरे नाम का गुलाल रह गया”: राहुल साहू - March 2, 2026
- बरमकेला मे “दो विभाग, दो दुनिया: सड़कों पर पसीना बहा रही पुलिस विभाग ,’कोचियों’ को अभयदान दे रहे आबकारी साहब ? - March 2, 2026
- सारंगढ़ ब्रेकिंग: “सड़क पर पसरा सन्नाटा, बंधापली के पास काल बनकर दौड़ा ट्रक; मौत से जूझ रहा सालर का ईश्वर..” - March 2, 2026
