भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज का आगाज रविवार से दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में होने जा रहा है। इस सीरीज की मेजबानी अफगानिस्तान कर रही है और ऐसा पहली बार हो रहा है।

मुकाबला भारतीय समयनुसार शाम 7 बजे शुरू होगा जबकि इसका टॉस 6.30 बजे होगा। इस सीरीज में बीसीसीआई ने उसी टीम को उतारा है जो आइची नागोया एशियन में गेम्स में खेलने वाली है। ऐसे में सवाल उठता है कि अफगानिस्तान के खिलाफ पहले मुकाबले में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है।
सलामी जोड़ी पर फंसी है दांव
टीम इंडिया जब पिछले टी20 मुकाबले में उतरी थी तो वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा ने पारी की शुरुआत की थी और गौतम गंभीर और श्रेयस अय्यर के सामने सबसे बड़ी चुनौती इसी को लेकर है। आकाश चोपड़ा की मानें तो अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में दोबारा टीम इंडिया को अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन की जोड़ी के साथ उतरना चाहिए। अगर ऐसा होता है तो प्लेइंग इलेवन में वैभव सूर्यवंशी की जगह मुश्किल हो सकती है।
नंबर 3 पर ईशान किशन का दम
नंबर 3 पर एक बार फिर ईशान किशन नजर आ सकते हैं। दलीप ट्रॉफी फाइनल में दोहरा शतक जड़ने वाले किशन गजब के फॉर्म में हैं और प्लेइंग इलेवन में उन्हें बतौर बल्लेबाज शामिल किया जाना तय है। चौथे नंबर पर कप्तान श्रेयस अय्यर मोर्चा संभालेंगे। 5वें नंबर पर उप-कप्तान तिलक वर्मा बल्लेबाजी करने उतरेंगे। तिलक भी दलीप ट्रॉफी फाइनल खेलकर आ रहे हैं और अच्छी लय में नजर आ रहे हैं।
अफगानिस्तान के खिलाफ ऑलराउंडर विकल्प
अफगानिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया के ऑलराउंडर विकल्प की बात करें तो अक्षर पटेल के अलावा नीतीश कुमार रेड्डी और शिवम दुबे प्लेइंग इलेवन में नजर आएंगे। नीतीश कुमार रेड्डी इंजरी से वापसी कर रहे हैं और उन पर खास नजर होगी।
गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह की वापसी टीम इंडिया के लिए बड़ी खबर है। बुमराह टी20 वर्ल्ड कप फाइनल 2026 के बाद वापसी कर रहे हैं। उनके अलावा अर्शदीप सिंह तेज गेंदबाजी का जिम्मा संभालेंगे। स्पिन गेंदबाजी में अक्षर पटेल का साथ निभाने के लिए वरुण चक्रवर्ती मौजूद रहेंगे।
अफगानिस्तान के खिलाफ भारत की प्लेइंग इलेवन – अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उप-कप्तान), अक्षर पटेल, नीतीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह।
- पकोड़े खाकर हो गए हैं बोर? बारिश में बनाएं कुरकुरी कोथंबीर वडी, जानें आसान विधि… - September 13, 2026
- संजू की होगी वापसी या वैभव और अभिषेक करेंगे ओपनिंग, जानें पहले टी20 में कैसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन… - September 13, 2026
- छत्तीसगढ़:इंस्टाग्राम रील देखकर शेयर ट्रेडिंग के जाल में फंसा कारोबारी, ₹94.50 लाख गंवाए… - September 13, 2026
