लंबे समय से महंगाई भत्ते और महंगाई राहत में बढ़ोतरी का इंतजार कर रहे एक करोड़ से ज्यादा केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स के लिए बहुत जरूरी खबर है। इन लोगों का डीए और डीआर में बढ़ोतरी का इंतजार लंबा हो सकता है। दरअसल मीडिया में पहले खबरें आ रही थी कि सरकार महंगाई भत्ते और महंगाई राहत में इसी महीने सितंबर में बढ़ोतरी का ऐलान कर सकती है।लेकिन अब खबरें आ रही है कि सरकार को DA-DR Hike में मंजूरी देने में अभी कुछ और समय लग सकता है। हालांकि दिवाली से पहले महंगाई भत्ते और महंगाई राहत में बढ़ोतरी के ऐलान के पूरे आसार हैं।

फिलहाल सरकार की ओर महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी के ऐलान की तारीख को लेकर कोई अपडेट नहीं है। लेकिन इतना तय है कि इसमें बढ़ोतरी का ऐलान जब भी हो, बढ़ी हुई दर 1 जुलाई 2023 से ही लागू माना जाएगा और उनको इसका एरियर भी मिलेगा। केंद्रीय कर्मचारियों को नवंबर महीने में बढ़ी हुई सैलरी मिल सकती है। इसके साथ ही तीन महीने जुलाई, अगस्त और सितंबर का एरियर भी मिल सकता है। हालांकि सरकार की तरफ से इसको लेकर अभी कोई औपचारिक सूचना नहीं दी गई है।
आपको बता दें कि श्रम मंत्रालय की ओर से जारी AICPI आंकड़ों के आधार पर सरकार महंगाई भत्ते और महंगाई राहत में बढ़ोतरी का फैसला करती है। इस साल महंगाई भत्ते में 4 फीसदी बढ़ोतरी की संभावना है। अगर ऐसा होता है तो मौजूदा महंगाई भत्ता 42 से बढ़कर 46 फीसदी हो जाएगा।
- सारंगढ़:पैंगोलिन मौत का सनसनीखेज खुलासा, वन विभाग ने आरोपी को भेजा जेल.. - September 15, 2026
- सारंगढ़:आरक्षण के कथित उल्लंघन पर सतनामी समाज का प्रदर्शन कल, कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर सौंपेंगे राज्यपाल के नाम ज्ञापन… - September 15, 2026
- सारंगढ़:गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा झरियापारा, सिद्धि विनायक मंदिर में हुई प्राण प्रतिष्ठा.. - September 15, 2026
