रायगढ़: शराब पीने के आदी 32 वर्षीय युवक ने आंगन में लगा ली फांसी, 02 बच्चों का पिता था युवक….

रायगढ़, शराब पीने के बाद बड़बड़ाने वाले दो बच्चों के बाप ने अपने घर के आंगन में फांसी लगाते हुए दुनिया को अलविदा कह दिया। यह दुखद प्रसंग भूपदेवपुर थाना क्षेत्र का है। प्राप्त जानकारी के अनुसार भूपदेवपुर से लगभग 5 किलोमीटर दूर ग्राम डोंगाढकेल में रहने वाले शिव बरेठ पिता बजरंग बरेठ (32 साल) की लाश शनिवार को उसके घर के आंगन स्थित आम पेड़ में बंधे साड़ी के फंदे पर संदिग्ध हालत में झूलती पाई गई। बताया जाता है कि रोजी मजदूरी करने वाला शिव अपने दो मासूम बच्चों की परवरिश करता था।
शराब पीने का आदी होने के कारण नशे में वह बड़बड़ाते हुए मनोरोगी की तरह हरकतें करता था।
शनिवार को शराब के नशे में शिव को घर आए देख उसकी मां ने खाना खाने के लिए कहा तो वह सोने के लिए अपने कमरे चले गया। इसके बाद उसने खुदकुशी कर ली। दो बच्चों के पिता ने आख़िरकार किन कारणों से खिन्न होकर ऐसा आत्मघाती कदम उठाया, इसका खुलासा नहीं हो पाया। मनीराम चौहान की सूचना पर भूपदेवपुर पुलिस मर्ग कायम करते हुए विवेचना कर रही है।
- सारंगढ़:पैंगोलिन मौत का सनसनीखेज खुलासा, वन विभाग ने आरोपी को भेजा जेल.. - September 15, 2026
- सारंगढ़:आरक्षण के कथित उल्लंघन पर सतनामी समाज का प्रदर्शन कल, कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर सौंपेंगे राज्यपाल के नाम ज्ञापन… - September 15, 2026
- सारंगढ़:गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा झरियापारा, सिद्धि विनायक मंदिर में हुई प्राण प्रतिष्ठा.. - September 15, 2026
