पीएम किसान निधि की 15वीं किस्त के लिए रजिस्ट्रेशन प्रकिया जारी है, लेकिन अब तक की जो बड़ी खबर सामने आ रही है उसके अनुसार, अगली किस्त के दौरान लाभार्थियों की संख्या में भारी कमी आ सकती है।

भूलेखों के सत्यापन के दौरान हर किस्त से पहले बड़ी संख्या में लोगों का नाम लाभार्थी किस्त से बाहर निकाला जा रहा है।
बता दें कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को हर साल 6 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है, ये राशि किसानों के खाते में 4 महीने के अंतराल पर 3 किस्तों में 2-2 हजार रुपये करके भेजी जाती है। फिलहाल किसानों के खाते में अब तक 14 किस्तें भेजी जा चुकी हैं।
ऐसे में ये इस बार भी वह स्थिति सामने आ सकती है, जिसमें कई लोगों को लाभार्थियों की सूची से हटाया जा सकता है। ई-केवाईसी नहीं कराने से भी आप लाभार्थी लिस्ट से बाहर हो सकते हैं।
जल्द कराएं ई-केवाईसी
ऐसे में अगर आप पीएम किसान की अगली किस्तें पाना चाहते हैं तो ई-केवाईसी की प्रकिया पूरी होनी जरूरी है, अगर आपने अभी तक भी केवाईसी नहीं करवाई है, तो जल्द ही करा लें, किसान अपने पास के सीएससी सेंटर में जाकर या पीएम किसान पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाकर ई-केवाईसी करा सकते हैं। ऐसा नहीं करने की स्थिति में आप अगली किस्तों से वंचित हो सकते हैं।
अगली किस्त नहीं मिलने की वजह
ई-केवाईसी के अलावा अन्य वजहों से भी अगली किस्त अटक सकती है, आपको ध्यान देना है कि आपके द्वारा भरे गए आवेदन फॉर्म में कोई गलती न हो। जैसे- जेंडर की गलती, नाम की गलती, आधार नंबर गलत या पता आदि गलत होता है, तो भी आप किस्त से वंचित रह सकते हैं।
- सारंगढ़:पैंगोलिन मौत का सनसनीखेज खुलासा, वन विभाग ने आरोपी को भेजा जेल.. - September 15, 2026
- सारंगढ़:आरक्षण के कथित उल्लंघन पर सतनामी समाज का प्रदर्शन कल, कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर सौंपेंगे राज्यपाल के नाम ज्ञापन… - September 15, 2026
- सारंगढ़:गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा झरियापारा, सिद्धि विनायक मंदिर में हुई प्राण प्रतिष्ठा.. - September 15, 2026
