स्कूटी से जा रही थी युवती, बदमाशों ने रोका, घसीटकर ले गए दुकान के अंदर, इज्जत से किया खिलवाड़, बेरहमी से पीटा, नग्न कर फेंका….
फतेहपुर शहर के नजदीक एक युवती की इज्जत से सरेआम खिलवाड़ का मामला सामने आया है. दरिंदे राहगीर युवती को दुकान में घसीटकर ले गए. निर्वस्त्र कर हैवानियत का प्रयास किया. विरोध पर औजारों से पीटकर घायल कर दिया.
इस मामले में पुलिस ने दुकानदार भाइयों समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. सभी आरोपी फरार बताए गए हैं. गाजीपुर थाना इलाके के एक गांव की रहने वाली युवती (19) 21 सितंबर को शहर में बहन के घर आई थी. शनिवार दोपहर करीब एक बजे वह स्कूटी से गांव लौट रही थी. शहर सीमा से कुछ दूर गंभरी गांव में पड़ोसी शाखा गांव का राहुल सोनी की सराफा की दुकान है. स्कूटी सवार युवती उसकी दुकान से सामने से गुजर रही थी. आरोप है कि राहुल सोनी और उसका भाई रोहित, पवन और साथी अंकित सोनी ने उसकी स्कूटी रुकवाई. सरेराह मारपीट कर उसे खींचकर दुकान के अंदर ले गए और उसे निर्वस्त्र कर दिया. उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास करने लगे.
पीड़िता के विरोध पर आरोपियों ने आभूषण बनाने वाले औजारों से उसे पीटा. उसके सिर और शरीर में गंभीर चोटें आईं. इतना ही नहीं खौफ फैलाने के लिए निर्वस्त्र हालत में दुकान के बाहर फेंक दिया. पीड़िता ने किसी तरह आड़ में छिप छिपाकर कपड़े पहने. आरोप है कि उसे जान से मारने का प्रयास भी किया. इसी दौरान बहन का फोन युवती के पास पहुंचा. आपबीती बताने के बाद उसने पुलिस को सूचना दी.
- वक्ता मंच की काव्य गोष्ठी: चेतन भारती महामूर्ख बने…”ये साल भी एक सवाल रह गया तेरे नाम का गुलाल रह गया”: राहुल साहू - March 2, 2026
- बरमकेला मे “दो विभाग, दो दुनिया: सड़कों पर पसीना बहा रही पुलिस विभाग ,’कोचियों’ को अभयदान दे रहे आबकारी साहब ? - March 2, 2026
- सारंगढ़ ब्रेकिंग: “सड़क पर पसरा सन्नाटा, बंधापली के पास काल बनकर दौड़ा ट्रक; मौत से जूझ रहा सालर का ईश्वर..” - March 2, 2026
