छत्तीसगढ़: बेटे ने की दूसरी शादी, नाराज पिता ने दे दी 3 लाख की सुपारी, हुआ गिरफ्तार….

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में बेटे की हत्या करवाने सुपारी देने वाले पिता को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पिता की हैवानियत के इस खुलासे ने सभी को हैरान कर दिया. मामला फिंगेश्वर थाना का है.
दरअसल, 8 सितंबर को ग्राम किरवई निवासी लोकेश गायकवाड़ खून से लथपथ तड़पडा हुआ फिंगेश्वर के जमाहि गांव के पास मिला. उसका गला अज्ञात आरोपियों ने चाकू से रेत दिया था. घटना के बाद पता चला कि घायल वाहन मालिक को गाड़ी बुकिंग में देना महंगा पड़ गया. गाड़ी बुक करने वाले ही उसके जान के दुश्मन बन गए.
आरोपियों ने चलती गाड़ी में हमला कर उसे जान से मारने की कोशिश की. चीख पुकार सुन जब ग्रामीण गाड़ी के पास आए तो आरोपी मौके से फरार हो गए. हमले में लोकेश की जान किसी तरह बच गई, जिसका इलाज चल रहा है.
पुलिस ने किया पूरे मामले का खुलासा
घटना के करीब 15 दिन बाद पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए हत्या की साजिश रचने वाले पिता कोमल सोनवानी के साथ सुपारी लेने वाले रायपुर के दो आरोपी शिवम तिवारी और अंकित जयसवाल को गिरफ़्तार किया है. पिता ने अपने बेटे को मारने 3 लाख रुपये की सुपारी दी थी. मामले में पुलिस ने खुलासा किया कि आरोपी पिता कोमल गायकवाड़ के चौथी शादी को लेकर घर में पति-पत्नि और बेटे के बीच आए दिन झगड़ा होते रहते थे.
वही पीड़ित लोकेश ने भी दूसरी शादी कर रखी थी, जिसको लेकर पिता काफी नाराज थे. अपने बेटे की दूसरी शादी से नाराज होकर उसने अपने बेटे को जान से मारने की साजिश रची. फिर रायपुर के शिवम तिवारी और अंकित जयसवाल को अपने बेटे लोकेश गायकवाड़ को जान से मारने के लिए सुपारी दिया. हालांकि किस्मत अच्छा रही कि लोकेश की जान बच गई. मामले में तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है.
- योगमय हुआ सारंगढ़: हजारों लोगों ने किया सामूहिक योग, प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश… - June 21, 2026
- सारंगढ़:मोदी सरकार के 12 साल पर महिला मोर्चा का रचनात्मक आयोजन, प्रतियोगिताओं में दिखा उत्साह… - June 21, 2026
- सारंगढ़:फ्लोराइड युक्त पानी पीने को मजबूर मासूम, स्कूलों के बंद ईडीएफ प्लांट बने चिंता का कारण… - June 21, 2026


