सारंगढ़। सारंगढ विकासखंड के थाना कोसीर अर्नूतगत आने वाला ग्राम पासीद मे जुआडियो की जमी महफिल पर कोसीर पुलिस ने छापामार कार्यवाही किया ओर बावन परियो के साथ रंगरेलिया मना रहे 5 जुआड़ियो को ताश ओर नगद राशी 1520 रूपये के साथ रंगे हाथो पकड़ा है। कोसीर पुलिस ने सभी के खिलाफ ३(2) छत्तीसगढह जुआ (प्रतिषेद अधिनियम 2022) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार कोसीर पुलिस को मुखबीर के जरिये सूचना मिली कि ग्राम पासीद में गोरा तालाब मेड में कुछ लोग रूपये पैसे की हार जीत का दांव लगाकर 52 पत्ती तास से काट पट्टी नामक जुआ खेल रहे है कि सूचना पर मोके पर पहुंचकर जुआड़ियो का घेराबंदी किये, पुलिस को देखकर कुछ जुआडियान भागने में सफल हो गये, मौके पर से 05 आरोपी 01. लक्ष्मीरमन सुमन पिता टीपू प्रसाद उम्र 32 वर्ष साकिन भांठागांव के पास से 220 रू एवं फड से 100रू,

02. हेम लाल रात्रे पिता सोनाउ रात्रे उम्र 28 वर्ष साकिन भांठागांव के पास से 80 रू एवं फड से 200रू
03. कुश टण्डन पिता रामाशंकर टण्डन उम्र 18 वर्ष साकिन सिंघनपुर के पास से 120 रू एवं फड से 150रू
04. दुकालू खुंटे पिता बाबू लाल खुंटे उम्र 28 वर्ष साकिन दहिदा के पास से 150 रू0 एवं फड से 220 रू0
05. राम कुमार भारती पिता लाल दास भारती उप्र 42 वर्ष साकिन दहिदा के पास से 180 रू0 एवं फड से 100 रू0 जुमला नगदी रकम 1520 रू तथा घटना स्थल से 52 पत्ती तास, एक बोरी फट्टी को गवाहो के समक्ष जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया ,आरोपियो का उक्त कृत्य धारा 3(2) छत्तीसगढ जुआ एप्रतिषेद अधिनियम 2022) का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
- “एक दिन में मिलेगा न्याय!” — 9 मई को लगेगी नेशनल लोक अदालत, मौके पर सुलह से निपटेंगे हजारों मामले… - April 29, 2026
- “गांव-गांव पहुंचेगा प्रशासन, मौके पर होगा समाधान!” — सारंगढ़ में ‘सुशासन तिहार 2026’ का बड़ा ऐलान… - April 29, 2026
- पट्टा मिला… पर नक्शे में नाम गायब! किसान पहुंचे कलेक्टर दरबार, न्याय की लगाई गुहार… - April 29, 2026
