सारंगढ़। बीसीसीआई की ओर से आयोजित अंडर 19 वीनू मांकड़ वन डे टफी के लिए छत्तीसगढ़ स्टेट टीम में सारंगढ़ के एक खिलाड़ी कृष मेत्री का सिलेक्शन किया गया है।इंटर डिस्टिक्ट क्रिकेट मैच में उनके बेहतर प्रदर्शन को देखते हुए स्टेट टीम ने मोका दिया है। वीनू मांकड़ वन डे टाफी 12 अक्टूबर से आयोजित किया जा रहा है। इस वर्ष भी छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ की ओर से अंडर 19 इंटर डिस्टिक्ट क्रिकेट प्रतियोगिता का अयोजन किया गया था। इंटर डिस्टिक्ट क्रिकेट प्रतियोगिता में खिलाडियों के बेहतर प्रदर्शन को देखने के बाद छत्तीसगढ़ अंडर 19 स्टेट कैंप के लिए खिलाड़ियों का चयन किया गया और फिर सलेक्शन मैच कराया गया। जिसके बाद चयनकर्ताओं ने छत्तीसगढ़ स्टेट अंडर 19 बीनू मांकड़ टाफी के लिए टीम का चुनाव किया। बीसीसीआई के निर्देश पर सीएससीएस द्वारा पुरूष क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिये अंडर 19 की टीम का चयन पर लगातार अभ्यास होता रहा है। जिसमे छत्तीसगढ़ स्तर पर अंडर 19 की टीम में सारंगढ़ निवासी कृष मैत्री को गेंदबाज के तोर पर चयन किया गया है। पार्थ ऐकेडमी के कोच त्रिलोक सिंह मेत्री ने बताया कि कष मेत्री बचपन से ही क्रिकेट के प्रति रूचि, लगन एवं कठिन परिश्रम करते हुए आज इस मुकाम तक पहुचा है।इसी अभ्यास मे कई बार बोर्ड कैम्प किया आज सीएससीएस अंडा 19 में चयन हुआ ओर अपने शहर सारंगढ़ को गोरवान्वित किया। इस चयन मे कोच पार्थ ऐकेडमी त्रिलोक सिंह मैत्री, दिनेश चंद्रा, सुनील साहू एवं समस्त मैत्री परिवार ने शुभकामनाएं देते हुए कृष के उज्जवल भविष्य की कामना किया है।

- छत्तीसगढ़ में स्कूलों की छुट्टियों का ऐलान, दशहरा-दीपावली और शीतकालीन अवकाश की तारीखें तय… - September 21, 2026
- सारंगढ़ में ट्रक रोककर लूट की वारदात का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार…विधि से संघर्षरत बालक भी पकड़ा… - September 21, 2026
- सारंगढ़ की खेल प्रतिभा का जलवा, राज्य स्तरीय एथलेटिक्स में 14 पदक… - September 21, 2026
