रक्षाबंधन और जन्माष्टमी के बाद अब गणेश चतुर्थी का त्योहार आने वाला है। 10 दिनों तक गणेश चतुर्थी का त्योहार बड़े ही धुमधाम से मनाया जाएगा। इनमें गुजरात, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, राजस्थान जैसे देश के कई हिस्सों में मनाया जाता है। इस त्योहार के मौके पर बैंक तीन दिन बंद रहेंगे।

दरअसल, 19 सितंबर को देशभर गणेश चतुर्थी का त्योहार मनाया जाएगा। कई राज्यों में बैंकों की छुट्टियां रहती है। अलग-अलग जगहों पर 18 सितंबर, 19 सितंबर और 20 सितंबर को बैंक की छुट्टी रहेगी। अगर बैंक से जुड़े कुछ कार्य है तो अभी से कर लें। कैलेंडर की मानें तो 18 सितंबर को विनायक चतुर्थी है जिसे वरसिद्धि विनायक व्रत भी कहा जाता है। इस मौके पर हैदराबाद, तेलंगाना, बेंगलुरू और चेन्नई में बैंक की छुट्टी रहेगी।
इन जगहों बैंकों में होगा अवकाश
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की हॉलिडे लिस्ट के मुताबिक, वरसिद्धि विनायक व्रत/विनायक चतुर्थी के मौके पर 18 सितंबर को बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद तेलंगाना में बैंक बंद रहेंगे. वहीं 19 सितंबर को अहमदाबाद, बेलापुर, भुवनेश्नर, मुंबई, नागपुर, पणजी में गणेश चतुर्थी के कारण बैंक हॉलिडे रहेगा। 20 सितंबर यानी गणेश चतुर्थी के दूसरे दिन नुआखाई के चलते भुवनेश्वर और पणजी में बैंक बंद रहेंगे। इस तरह भुवनेश्वर और पणजी में 19 और 20 सितंबर को बैंक बंद रहेंगे।
- वृंदावन में राष्ट्रीय वैष्णव (च.सं.) संयुक्त महासम्मेलन-2027 की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक संपन्न - August 5, 2026
- भाजपा जिलाध्यक्ष ज्योति पटेल के नेतृत्व में संत रविदास कलश यात्रा का सारंगढ़ में हुआ भव्य स्वागत…कलगीडीपा, दानसरा व भारत माता चौक पर उमड़ी भीड़..खड़गेश्वरनाथ मंदिर में कलश हुआ स्थापित.. - August 5, 2026
- काजोल के करियर का सबसे मुश्किल रोल, विलेन बनकर बनाया था बड़ा रिकॉर्ड.. - August 5, 2026




