छत्तीसगढ़:20 साल की लड़की के साथ 51 वर्ष के अधेड़ की खौफनाक करतूत,लव जिहाद की दर्दनाक दास्तान…
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में झूठ फरेब और टॉर्चर की एक दर्दनाक दास्तान सामने आयी है। जिसमें एक 20 साल की लड़की ने 51 साल के शख्स के खिलाफ लव जिहाद का मामला दर्ज कराया है। लड़की के मुताबिक ये शख्स उसके साथ लंबे समय से शारीरिक संबंध बनाता रहा और जबरदस्ती अबॉर्शन भी करवा दिया। शख्स ने शादी के नाम पर रेप किया और फिर वो शोषण करता ही चला गया। लड़की के अनुसार वे पहले से शादीशुदा था।
पहले तो उसने 20 साल की लड़की को उसने अपने झांसे में ले लिया और फिर शुरू हुई रेप, टॉर्चर और मारपीट की कहानी। 51 साल का नबी आलम खान रायपुर में ग्रिल बनाने का काम करता है। पिछले साल नबी खान की मुलाकात 20 साल की एक लड़की से हुई। ये लड़की रायपुर में ही ब्यूटीशियन का काम करती है। माता-पिता दुर्ग में रहते हैं और ये लड़की किराए का मकान लेकर रायपुर से एक इलाके में रह रही थी। आलम खान ने इस लड़की को अपने साथ काम करने का झांसा दिया। ये लड़की से काफी समय तक चैट करता रहा और फिर ज्यादा पैसे देकर अपने साथ काम करने के लिए राजी किया।
शादी का झांसा देकर बनाएं शारीरिक संबंध
इसी दौरान अधेड़ उम्र के आलम खान ने इस लड़की का रेप किया। एक बार रेप का सिलसिला शुरू हुआ तो बस चलता ही रहा। लड़की ने विरोध किया तो इसने शादी का झांसा देकर उसके साथ लगातार शारीरिक संबंध बनाए। कई महीनों तक ये सिलसिला ऐसे ही चलता रहा। इसने लड़की को एक घर किराए पर लेकर दिया और जब इसका मन करता लड़की के साथ संबंध बनाता।
कई महीनों तक लड़की को किया टॉर्चर
खुद के परिवार से दूर रहने की वजह से ये लड़की दलदल में फंसती जा रही थी और इसका फायदा उठा रहा था ये शख्स। इसी दौरान इस नबी खान ने लड़की का नाम भी बदल दिया। हिंदू लड़की ये तरन्नुम कहकर बुलाने लगा। अब लड़की आलम खान के बच्चे की मां बनने वाली थी। बस ये बात इस शख्स को परेशान करने लगी। इसने लड़की के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी बीच आलम खान की पत्नी और उसके बच्चे भी शामिल हो गए थे।
लड़की का अबॉर्शन भी करवाया
ये शख्स पहले से शादीशुदा था, लेकिन अपनी हवस मिटाने के लिए ये 20 साल की इस लड़की को गुमराह कर रहा था। इस शख्स की पत्नी ने भी इस लड़की को यातनाएं देनी शुरू की। इन्होंने इस लड़की का सबसे पहले अबॉर्शन करवाया और फिर लड़की के साथ मारपीट करते रहे। कई महीनों तक ये सिलसिला ऐसे ही चला। लड़की डर के मारे किसी को कुछ नहीं बता पा रही थी। यातनाओं से तंग आकर आखिरकार जब इस लड़की से बर्दाश्त नहीं हुआ तो इसने पुलिस की मदद ली। इसने आलम खान के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने जांच शुरू की और इस शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने लव जिहाद केस फाइल किया है।
- बचे हुए चावल से बना लें प्रोबायोटिक्स से भरपूर कांजी राइस, गर्मियों के लिए है परफेक्ट रेसिपी, नोट करें विधि… - March 6, 2026
- विष्णुप्रिया तुलसी के सूखने पर इसे कहीं भी फेंक देते हैं? नुकसान से बचना है तो जान लें नियम और विसर्जन की विधि… - March 6, 2026
- धुरंधर: द रिवेंज का ट्रेलर आज होगा रिलीज, जानें फिल्म की खास बातें… - March 6, 2026
