छत्तीसगढ़ मे महिला टीचर से गैंग रेप: वाटरफॉल घुमाने के बहाने दो युवकों ने झाडी मे दिया वारदात को अंजाम, इज्जत लुटकर दोनो आरोपी हुए फ़रार….
छत्तीसगढ़ मे महिला टीचर से गैंग रेप: वाटरफॉल घुमाने के बहाने दो युवकों ने झाडी मे दिया वारदात को अंजाम, इज्जत लुटकर दोनो आरोपी हुए फ़रार….
जशपुर जिले के दनगरी वाटर फाल घुमाने के नाम पर ले गए दो युवकों ने प्राइवेट स्कूल की टीचर के साथ गैंगरेप किया। युवकों की शिक्षिका से पहले से जान पहचान थी। फिलहाल पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुट गई है। मामला बगीचा थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, घटना 4 सितंबर की है। पुलिस ने बताया कि जशपुर जिले के एक निजी स्कूल में पदस्थ शिक्षिका को साथ लेकर दोनों आरोपी सद्दाम खान उर्फ सोनू और इम्तियाज दनगरी वाटर फाल घूमने गए थे। तीनों के बीच अच्छी जान पहचान थी और फोन पर भी बातचीत होती थी, इसलिए शिक्षिका उनके साथ दोस्ती के नाते चली गई। पीड़िता मनोहरपुर की रहने वाली है।
पीड़ित शिक्षिका के मुताबिक वाटरफाल घूमने के बाद दोनों युवक शिक्षिका के साथ आसपास के सुनसान क्षेत्र में घूम रहे थे। इस इलाके में पुटुस की झाड़ियां हैं, जहां साथ में अकेली शिक्षिका को देखकर उनकी नीयत बिगड़ गई। दोनों युवकों ने शिक्षिका के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। इसका विरोध करने पर युवकों ने उसके साथ मारपीट करते हुए गैंगरेप किया। घटना की जानकारी किसी को भी देने पर आरोपियों ने शिक्षिका को जान से माने की धमकी दी और फरार हो गए।
घटना से सहमी युवती किसी तरह पंडरापाट पुलिस चौकी पहुंची और मामले की जानकारी दी। पंडरापाट चौकी में मामला दर्ज कर बगीचा थाने भेज दिया गया। बगीचा पुलिस ने आरोपियों सद्दाम खान और इम्तियाज के खिलाफ धारा 294, 506, 323 और 376 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।
कुसमी तक पहुंची पुलिस, फरार हैं आरोपी
बगीचा थाना प्रभारी अखिलेश सिंह ने बताया कि पुलिस टीम आरोपियों की तलाश के लिए कुसमी तक पहुंची, लेकिन वे नहीं मिले। आरोपियों की तलाश के लिए टीमें रवाना की गई हैं, जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
कांग्रेस का पूर्व सचिव रह चुका है गैंगरेप का आरोपी –
शिक्षिका से गैंगरेप के मामले में सांसद गोमती साय ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। सांसद ने आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजने की मांग की है। जिला पंचायत अध्यक्ष रायमुनि भगत के मुताबिक गैंगरेप के आरोपी सद्दाम खान युवक कांग्रेस का पूर्व सचिव और सोशल मिडिया प्रभारी भी रह चुका है। आरोपी सद्दाम खान के साथ जशपुर के विधायक विनय भगत की कई तस्वीर इंटरनेटपर मौजूद हैं। इसका जवाब विनय भगत को देना चाहिए और कांग्रेस को माफी मांगनी चाहिए।
- वक्ता मंच की काव्य गोष्ठी: चेतन भारती महामूर्ख बने…”ये साल भी एक सवाल रह गया तेरे नाम का गुलाल रह गया”: राहुल साहू - March 2, 2026
- बरमकेला मे “दो विभाग, दो दुनिया: सड़कों पर पसीना बहा रही पुलिस विभाग ,’कोचियों’ को अभयदान दे रहे आबकारी साहब ? - March 2, 2026
- सारंगढ़ ब्रेकिंग: “सड़क पर पसरा सन्नाटा, बंधापली के पास काल बनकर दौड़ा ट्रक; मौत से जूझ रहा सालर का ईश्वर..” - March 2, 2026
