सारंगढ़: तेन्दुपत्ता तोड़ने वाले गरीबों को अभी तक नहीं मिला मेहनताना, ऐसे मे कैसे तोड़ेंगे तेंदुपत्ता…

सारंगढ़/ बरमकेला विकासखंड अंतर्गत आने वाले ग्राम लिमपाली के 18 से 20 तेन्दुपत्ता संग्रहण कर्ता मजदूरों को उनकी मजदूरी नहीं मिल पाई है। मई और जून के चिल चिलाती धूप मे पसीना बहाने वाले ये ग्रामीण मजदूर कई बार मुंशी से और अनेक बार प्रबंधक से मिल चुके हैंं। मगर इनका मजदूरी अब तक नहीं मिल पाया है। एक महिला हितग्राही का कहना है कि ऐसे मे अब आने वाले सालों मे कभी भी तेन्दुपत्ता नहीं तोड़ेगे ।


क्या कहते हैँ ग्रामीण –
मुंशी को तीन चार बार बोल चुके हैंं कोई निर्णय नहीं लिया है – अजय कुमार बरिहा।
हम कई बार प्रबंधक से मिल चुके हैं, हमारे समस्या का उचित निवारण नहीं हुआ है, पाँच महीने हो गए हमारा पैसा हमें नहीं मिला है- बिनोद कुमार यादव ।
जब भी मुंशी को बोलते हैं तो दो दिन मे जमा हो जाएगा तीन दिन मे जमा हो जाएगा बोलता है,आज 4, 5 महिना हो गया ना मुंशी नज़र आता है ना ही प्रबंधक नज़र आता है – मनोज कुमार यादव ।
पत्ता तोड़ने से पहले केवाईसी ( kyc) करवा चुके हैं हम सब – किशोर कुमार बरिहा।
मेरी तरफ से कागजात ओके है, और जिन मजदूरों को मजदूरी नहीं मिली है उनमे से एक मजदूर मैं भी हूँ – अभिमन्यु चौहान (मुंशी )


- भादी अमावस्या पर दादी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब… - September 13, 2026
- पकोड़े खाकर हो गए हैं बोर? बारिश में बनाएं कुरकुरी कोथंबीर वडी, जानें आसान विधि… - September 13, 2026
- संजू की होगी वापसी या वैभव और अभिषेक करेंगे ओपनिंग, जानें पहले टी20 में कैसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन… - September 13, 2026
