भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 3 सितंबर के लिए अपना पूर्वानुमान जारी किया है। आईएमडी के मुताबिक, असम और मेघालय के साथ-साथ नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में आज भारी बारिश हो सकती है।
इसके अलावा, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में भी आज अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक, इन दोनों राज्यों में 6 सितंबर तक बारिश का दौर रहेगा।
आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक, छत्तीसगढ़ में 4 से 7 सिंतबर तक और मध्य प्रदेश में 7 सितंबर को अलग-अलग जगहों पर भारी होने की पूरी संभावना है। साथ ही विदर्भ में 5-7 सितंबर तक बारिश के आसार बन रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, महाराष्ट्र में 3 से 7 सितंबर तक हल्की से भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान बिजली गिरने की भी संभावना है।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- प्रतापगंज दुर्गा पंडाल में उमड़े कांग्रेसी दिग्गज, महाभंडारे में हजारों ने ग्रहण किया प्रसाद… - October 20, 2026
- शीतला मंदिर के बोर्ड पर बवाल, यादव समाज ने की कार्रवाई की मांग… - October 20, 2026
- प्रतापगंज दुर्गा दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, 28 साल की परंपरा… - October 20, 2026
