छत्तीसगढ़ मे 20 से अधिक गायों की मौत,मचा हड़कंप…
रायपुर। नया रायपुर में 20 से अधिक गायों की मौत हो गई है. इतने अधिक संख्या में हुई गायों की मौत से हड़कंप मच गया है. घटना के बाद वेटरनरी डॉक्टरों की टीम नया रायपुर के तूता गांव जांच करने पहुंची गई है. वहीं बीमार गायों की जांच पहले की जा रही है. उसके बाद मवेशियों के मौत का पता लगाया जाएगा. जिस जगह पर ये घटना घटी है वहां कुछ दिन पहले राजीव युवा मितान सम्मेलन का आयोजन हुआ था.
इतने संख्या में हुई गायों की मौत से प्रदेश में सियासत भी गरमा गई है. बीजेपी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए सवाल उठाया है तो वहीं मंत्री कवासी लखमा ने कहा कि जांच करवा रहे हैं जो दोषी है उसपर कार्रवाई होगी. बताया जा रहा है कि खराब खाना खाने से कई सारी गाय बीमार हुए हैं.
जानकारी के अनुसार, नया रायपुर के तूता गांव में खराब खाना खाने से करीब दो दर्जन गायों की मौत हो गई है. घटना की सूचना मिलत्ते ही डॉक्टरों की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है. सबसे पहले बीमार गायों की जांच की जा रही है. उसके बाद मौत का पता लगाया जाएगा. मामले में ग्रामीणों का आरोप है कि गायों की मौत खुले में फेंके गए फूड पैकेट के खाने से हुई है.
बता दें कि जिस जगह पर गायों की मौत हुई है वहां शनिवार को राजीव युवा मितान सम्मेलन का आयोजन हुआ था. वहीं सम्मेलन में बटने वाले सील बंद खाने पैकेट खुले में फेंके गए थे. इस ममले में इवेंट कंपनी की बड़ी लापरवाही बताई जा रही है.
- प्रतापगंज दुर्गा पंडाल में उमड़े कांग्रेसी दिग्गज, महाभंडारे में हजारों ने ग्रहण किया प्रसाद… - October 20, 2026
- शीतला मंदिर के बोर्ड पर बवाल, यादव समाज ने की कार्रवाई की मांग… - October 20, 2026
- प्रतापगंज दुर्गा दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, 28 साल की परंपरा… - October 20, 2026
