रक्षाबंधन 2023: 30 तारीख को पूरे दिन रहेगी भद्रा तो भाई को राखी बांधने का जान लें एकदम सही दिन और मुहूर्त….

रक्षा बंधन सावन मास की पूर्णिमा को होता है और इस बार 30 अगस्त को पूर्णिमा लग रही है लेकिन साथ में भद्रा भी लग रहा है. 30 को पूरे दिन भद्रा रहेगी तो ऐसे में राखी बांधने का सही समय क्या है, अगर आपके मन में भी ये सवाल उठ रहा तो चलिए आपके इस संशय को दूर कर दें.
30 या 31 अगस्त को भी राखी बांधी जा सकती है लेकिन 30 अगस्त को तब जब भद्रा खत्म हो जाए. दरअसल होलिका दहन और रक्षा बंधन दोनों त्योहारों में भद्राकाल में कोई शुभ काम करना मना होता है. तो चलिए जानें कि 30 को भद्राकाल कब से कब तक है और 31 अगस्त को पूर्णिमा कब तक रहेगी.
रक्षा बंधन शुभ चौघड़िया मुहूर्त – 5:58 AM to 07:34 AM
रक्षा बंधन शुभ चौघड़िया मुहूर्त – 12.21 AM to 3.32 AM
रक्षा बंधन शुभ चौघड़िया मुहूर्त – 5.08 AM to 8.08 AM
30 और 31 अगस्त को राखी बांधने का शुभ समय
राखी बांधने का शुभ मुहूर्त 30 अगस्त, बुधवार को रात 8:57 से लेकर 31 अगस्त गुरुवार को उदयातिथि में सुबह 7:46 बजे तक रहेगा. 31 को ही श्रावणी उपाकर्म का अनुष्ठान किया जाना शुभ है. पूर्णिमा तिथि 30 अगस्त को सुबह 10:13 बजे से शुरू हो जाएगी. भद्राकाल सुबह 10:13 बजे से लेकर रात में 8:57 बजे तक रहेगा.
क्यों नहीं बाधनी चाहिए भद्रा में राखी
दरअसल भद्रा को सूर्य की पुत्री और शनि देव की बहन माना जाता है. भद्रा जन्म से ही मंगल कार्यों में विघ्न डालती थी, इसलिए भद्रा काल में कार्यों की मनाही होती है. पौराणिक कथाओं के अनुसार शूर्पणखा ने अपने भाई रावण को भद्रा काल में ही राखी बांधी थी. उसके बाद उसके भाई रावण का सर्वनाथ हुआ. इसलिए लोग भद्रा के समय भाई को राखी बांधने से बचते आ रहे हैं.
30 और 31 अगस्त को इस समय बांधें राखी
30 अगस्त को भद्रा सुबह 10:13 से लेकर 8:57 तक रहेगी.
पूर्णिमा तिथि शुरू – सुबह 10:13 बजे से शुरू होकर 31 अगस्त गुरुवार को सुबह 7:46 बजे तक रहेगी. तो राखी बांधने के लिए आपके पास 30 अगस्त को 9 बजे से लेकर अगले दिन 31 अगस्त सुबह 7:46 बजे तक का समय होगा.
- सारंगढ़:पैंगोलिन मौत का सनसनीखेज खुलासा, वन विभाग ने आरोपी को भेजा जेल.. - September 15, 2026
- सारंगढ़:आरक्षण के कथित उल्लंघन पर सतनामी समाज का प्रदर्शन कल, कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर सौंपेंगे राज्यपाल के नाम ज्ञापन… - September 15, 2026
- सारंगढ़:गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा झरियापारा, सिद्धि विनायक मंदिर में हुई प्राण प्रतिष्ठा.. - September 15, 2026
