इन दिनों अगस्त का महीना चल रहा है और नया महीना सितंबर आने वाला है। इस बीच रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने सितंबर 2023 के लिए बैंकों की छुट्टियों का लिस्ट जारी कर दी है। भारतीय रिजर्व बैंक की छुट्टियों की लिस्ट के मुताबिक दूसरे व चौथे शनिवार और रविवार समेत देश के अलग-अलग हिस्सों में 16 दिन बंद रहेंगे।

आरबीआई गाइडलाइंस के अनुसार स्टेट स्पेशल के आधार पर कुछ रीजनल छुट्टियों के साथ सभी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक बंद रहेंगे। आपको बता दें कि रीजनल छुट्टियां संबंधित राज्य सरकारों तय करती हैं। इनमें श्री कृष्ण जन्माष्टमी (19 सितंबर), ईद-ए-मिलाद (28 सितंबर) जैसी दूसरी छुट्टियां भी आएगी, जिस दिन देश के सभी बैंक रहेंगे
जानें सितंबर में किस-किस दिन बैंक रहेंगे बंद
3 September 2023 : रविवार
6 September 2023 : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी
7 September 2023 : जन्माष्टमी (श्रावण वद-8)/श्रीकृष्ण अष्टमी
9 September 2023 : दूसरा शनिवार
10 September 2023 : दूसरा रविवार
17 September 2023 : रविवार
18 September 2023 : वरसिद्धि विनायक व्रत/विनायक चतुर्थी
19 September 2023 : गणेश चतुर्थी/संवत्सरी (चतुर्थी पक्ष)
20 September 2023 : गणेश चतुर्थी (दूसरा दिन)/नुआखाई
22 September 2023 : श्री नारायण गुरु समाधि दिवस
23 September 2023: चौथा शनिवार महाराजा हरि सिंह जी का जन्मदिन
24 September 2023 : रविवार
25 September 2023 : श्रीमंत शंकरदेव का जन्मोत्सव
27 September 2023 : मिलाद-ए-शेरिफ़ (पैगंबर मोहम्मद का जन्मदिन)
28 September 2023 : ईद-ए-मिलाद/ईद-ए-मीलादुन्नबी – (पैगंबर मोहम्मद का जन्मदिन) (बारा वफ़ात)
29 September 2023 : ईद-ए-मिलाद-उल-नबी के बाद इंद्रजात्रा/शुक्रवार।
- सारंगढ़:पैंगोलिन मौत का सनसनीखेज खुलासा, वन विभाग ने आरोपी को भेजा जेल.. - September 15, 2026
- सारंगढ़:आरक्षण के कथित उल्लंघन पर सतनामी समाज का प्रदर्शन कल, कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर सौंपेंगे राज्यपाल के नाम ज्ञापन… - September 15, 2026
- सारंगढ़:गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा झरियापारा, सिद्धि विनायक मंदिर में हुई प्राण प्रतिष्ठा.. - September 15, 2026
