आइजोल। पूर्वोत्तर राज्य मिजोरम से एक बड़े हादसे की खबर सामने आई है। जहां एक निर्माणाधीन रेलवे पुल के गिरने से कम से कम 17 मजदूरों की मौत हो गई है। घटनास्थल पर कई अन्य लोगों के फंसे होने की आशंका है। जहां घटना हुई है वह जगह राजधानी आइजोल से करीब 21 किलोमीटर दूर सुबह 10 बजे के करीब हुई। घटना के समय सभी मजदूर पुल का काम कर रहे थे।

सीएम ने जताया दुख
हादसे पर मिजोरम के मुख्यमंत्री ज़ोरमथांगा ने दुख व्यक्त किया और उन्होंने ट्वीट कर लिखा- “आइजोल के पास सायरांग में निर्माणाधीन रेलवे ओवर ब्रिज आज ढह गया। जिसमें 17 मजदूरों की मौत हो गई। बचाव कार्य जारी है। इस त्रासदी से बहुत दुखी और प्रभावित हूं। मैं सभी शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। ”बचाव कार्यों में मदद के लिए बड़ी संख्या में सामने आए लोगों के प्रति आभार व्यक्त करता हूं।”
- सारंगढ़ बिलाईगढ़ : शराब पीकर स्कूल आने वाले, नेटवर्क मार्केटिंग में लिप्त और दबंगई करने वाले 3 शिक्षक सस्पेंड…कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के कड़े निर्देश पर डीईओ जे.आर. डहरिया की गाज..1 प्रधान पाठक पर विभागीय जांच की अनुशंसा..लापरवाह शिक्षकों में मचा हड़कंप.. - July 30, 2026
- हसौद में कथित अवैध शराब कारोबार पर बढ़ा आक्रोश, निष्पक्ष जांच की उठी मांग… - July 30, 2026
- सारंगढ़:किस्त जमा फिर भी मोबाइल लॉक? ग्राहकों ने लगाए गंभीर आरोप… - July 30, 2026




