केंद्र सरकार अगले साल लोकसभा के चुनाव को देखते हुए कई अहम फैसले ले सकती है। मनीकंट्रोल वेबसाइट के मुताबिक तीसरी बार सत्ता हासिल करने और लोगों को लुभाने के लिए वह पीएम किसान सम्मान निधि में इजाफा कर सकती है।
वहीं सिलेंडर के दाम में भी कटौती कर सकती है।

इतना ही नहीं सरकार हर घर जल योजना को अब तेजी से पहुंचाएगी। 4 साल पहले केंद्र सरकार की ओर से शुरू की गई हर-घर जल योजना अब तक 67 फीसदी घरों तक पहुंच चुकी है। अब केंद्र सरकार साल 2024 तक इस योजना को 100 फीसदी पूरा करने का प्लान कर रही है। साल 2019 के चुनाव में पीएम मोदी पीएम किसान सम्मान निधि योजना किसानों को लुभाने में कामयाब रही थी। कुछ इसी तरह सरकार हर घर जल योजना पर ज्यादा फोकस करके ग्रामीण लोगों को लुभाने में लगी हुई है।
पीएम किसान सम्मान निधि की बढ़ सकती है किश्त
साल 2019 के चुनाव से पहले BJP बीजेपी ने किसानों की आय में दोगुनी वृद्धि करने का वादा किया था। किसानों की आर्थिक हालत सुधारने के लिए केंद्र सरकार की ओर से पीएम किसान सम्मान निधि योजना चलाई जा रही है। पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत अभी किसानों को 2,000 रुपये की 3 किश्तों में 6 हजार रुपये सालाना दिए जाते हैं। इस साल किसान सम्मान निधि में बढ़ोतरी की जा सकती है। अब सम्मान निधि 6000 रुपये से बढ़ाकर 12,000 रुपये किया जा सकता है।
सिलेंडर की महंगाई से भी मिल सकती है राहत
केंद्र सरकार एक और कदम LPG सिलेंडर की कीमत कम करके लोगों को लुभाने की कोशिश कर सकती है। पिछले तीन साल में एलपीजी सिलेंडर की कीमत लगभग दोगुनी हो गई है। एलपीजी की कीमत ग्लोबल लेवल पर तय होती है। भारत घरेलू खपत के लिए 60 फीसदी एलपीजी आयात करता है। अक्सर चर्चा होती है कि LPG सिलेंडर के दाम बढ़ने से महिला मतदाता नाराज है।
- एमपी की ‘सख्ती’ का दिखा दम! एसपी सुनील शर्मा के नेतृत्व में गांजा तस्करों पर बड़ा प्रहार, 40 किलो गांजा समेत ₹28.60 लाख की संपत्ति जब्त… - September 13, 2026
- अवकाश के बाद हॉस्टल लौटा ही नहीं था अश्वनी!..के.पी. स्कूल बंधापाली के पुख्ता रिकॉर्ड्स ने खारिज किए लापरवाही के आरोप…अब जांच के घेरे में अज्ञात कॉल और खरसिया कनेक्शन.. - September 13, 2026
- गांजा तस्करों पर सरिया पुलिस का शिकंजा, थाना प्रभारी की मुस्तैदी से 10.761 किलो गांजा बरामद… - September 13, 2026
