रायगढ़, 21 अगस्त 2023/रायगढ़ जिले में सहायक कलेक्टर के पद पर पदस्थ 2022 बैच के छत्तीसगढ़ कैडर के आईएएस अधिकारी श्री युवराज मरमट आज 2022 बैच के तेलंगाना कैडर की आईपीएस अधिकारी पी. मोनिका के साथ सादगी पूर्ण तरीके से कोर्ट मैरिज कर परिणय सूत्र में बंधे।

कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने इस मौके पर नव विवाहित अधिकारी युगल को बधाई व शुभकामनाएं दीं। सीईओ जिला पंचायत श्री जितेंदर यादव ने भी नवदम्पत्ति को अपनी शुभकामनाएं दीं। अपर कलेक्टर सुश्री संतन देवी जांगड़े ने विवाह प्रमाण पत्र सौंपा। इस मौके पर अपर कलेक्टर श्री राजीव पांडेय, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती ऋतु हेमनानी, एसडीएम रायगढ़ श्री गगन शर्मा, नायब तहसीलदार श्रीमती तृप्ति चंद्राकार, स्टेनो टू कलेक्टर श्री सूरज खर्रा सहित जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी कर्मचारियों ने अपनी शुभकामनाएं नव दंपत्ति को दीं।
- न्योता भोज की आड़ में ‘दाग’ धोने की नाकाम कोशिश…चाँटीपाली स्कूल में गैर-हाजिरी पर घिरे प्रबंधन का ‘इवेंट मैनेजमेंट’ बेनकाब!तब सवालों से भागे संकुल समन्वयक और प्रधान पाठक ने साधी थी चुप्पी, अब प्रायोजित मंच सजाकर कैमरे के सामने परोस रहे सफाई.. - September 24, 2026
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
- 50 सीटर छात्रावास में मिले सिर्फ 19 छात्राएं…मीनू से गायब भोजन और बंद कमरे में साइकिलें!..विधायक के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप… - September 23, 2026
