छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के ग्राम पंचायत लिमतरा के 17 पंचों ने सामूहिक इस्तीफा दिया है. सभी पंचों ने ज्ञापन के साथ SDM को इस्तीफा सौंपा हैं. पंचों ने सरपंच और सचिव पर मनमानी का आरोप लगाया है, जिससे परेशान होकर उन्होंने यह कदम उठाया है.
यह मामला मस्तूरी जनपद पंचायत क्षेत्र का है.

एसडीएम को सौंपे गए पत्र में 17 पंचों ने लिखा है कि हम पंचगण छत्तीसगढ़ शासन में निर्वाचित हुए हैं. सचिव सरपंच द्वारा मनमानी किया जा रहा है. विगत 10-11 महीने से मासिक बैठक भी नहीं कराया गया है. अतः हम सब पंचगण समूहिक रूप से इस्तीफा दे रहे हैं.
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- सिंगारपुर (जोगिडिपा) में ₹4 लाख की लागत से बनी ‘अदृश्य’ सीसी रोड, चश्मा लगाकर ढूंढ रहे ग्रामीण! - October 6, 2026
- सारंगढ़-बिलाईगढ़ में प्रशासनिक कामकाज का नया बंटवारा, 8 अधिकारियों को मिली अहम जिम्मेदारियां… - October 6, 2026
- शक्ति कलश के साथ सारंगढ़ में गूंजा युग निर्माण का संदेश… - October 5, 2026
