रेप और छेड़छाड़ के कड़े कानून बनाए गए है। बावजूद इसके ऐसी घटना कम होने के बजाए और बढ़ते ही जा रहे हैं। लगातार दरिंदे नाबालिग व युवतियों को हवस का शिकार बना रहे हैं। ऐसा ही एक मामला राजधानी रायपुर से सामने आया है। जहां एक पटवारी ने नाबालिग को हवस का शिकार बना लिया। घटना के बाद आरोपी पटवारी फरार हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना धरसीवा थाना क्षेत्र का है। दरअसल, नाबालिग पटवारी के खेत में काम करती थी। जिसका मजदूरी देने पटवारी ने नाबालिग को अपने घर बुलाया था। जिसके बहाने आरोपी पटवारी ने अपने घर पर ही नाबालिग से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है।
घटना की सूचना के बाद पुलिस ने आरोपी पटवारी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट का मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी पटवारी की तलाश कर रही है।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- न्योता भोज की आड़ में ‘दाग’ धोने की नाकाम कोशिश…चाँटीपाली स्कूल में गैर-हाजिरी पर घिरे प्रबंधन का ‘इवेंट मैनेजमेंट’ बेनकाब!तब सवालों से भागे संकुल समन्वयक और प्रधान पाठक ने साधी थी चुप्पी, अब प्रायोजित मंच सजाकर कैमरे के सामने परोस रहे सफाई.. - September 24, 2026
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
- 50 सीटर छात्रावास में मिले सिर्फ 19 छात्राएं…मीनू से गायब भोजन और बंद कमरे में साइकिलें!..विधायक के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप… - September 23, 2026
