जगन्नाथ बैरागी

रायगढ़, अधिसूचित प्राधिकारी (उर्वरक) एवं उप संचालक कृषि रायगढ़ ने सेवा सहकारी समिति मर्यादित सहसपुर, सारंगढ़ जिला-रायगढ़ द्वारा उर्वरक डीएपी तथा मेसर्स उदित बीज भण्डार धरमजयगढ़ जिला-रायगढ़ द्वारा सिंगल सुपर फॉस्फेट उर्वरक नमूना अमानक पाये जाने के फलस्वरूप जिले में इस उर्वरक स्कंध का भण्डारण वितरण पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित किया है। इसी तरह मेसर्स भावेश टे्रडर्स सालर, सारंगढ़ के द्वारा यूरिया उर्वरक का निर्धारित दर से अधिक दर पर कृषकों को बेचा जा रहा था, जो उर्वरक नियंत्रण आदेश का घोर उल्लंघन है। जिसके चलते भावेश टे्रडर्स का उर्वरक पंजीयन प्रमाण-पत्र को आगामी आदेश तक निलंबन किया जाता है। निलंबन अवधि में उर्वरक खरीदी बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंधित रहेगा।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- थार से मिले करीब 10 लाख रुपये, दस्तावेज नहीं मिलने पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई… - June 14, 2026
- टुण्डरी वन नाका का वायरल वीडियो बना चर्चा का केंद्र, कथित अवैध वसूली के आरोपों ने बढ़ाए सवाल… - June 14, 2026
- बोरिंग सोया चंक्स को दें चीजी और स्पाइसी ट्विस्ट, जानिए प्रोटीन से भरपूर एमा दात्शी स्टाइल… - June 14, 2026

