रांची: इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कैप्टन कूल और महान क्रिकेटरों में शुमार महेंद्र सिंह धोनी का फैनबेस भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में मौजूद है। हालांकि, अब वह रिटायरमेंट के बाद सिर्फ आईपीएल में खेलते हुए नजर आते हैं, लेकिन फिर भी उनकी लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आ रही है।

बता दें कि हाल में ही उनकी एक वीडियो इंटरनेट पर काफी तेजी से वायरल हो रही थी, जिसमें वह 1980 के दशक की राॅयल्स राॅस कार चलाते हुए नजर आ रहे थे। साथ ही अब धोनी की एक फोटो इंटरनेट पर काफी तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें वह एक ट्रैफिक पुलिसवाले के साथ सेल्फी खिंचाते हुए नजर आ रहे हैं।
बता दें कि यह फोटो झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम के बाहर की है। इस फोटो में धोनी एक कार में बैठे हुए नजर आ रहे हैं, जबकि वह ट्रैफिक पुलिसवाला कार के बाहर खड़ा हुआ नजर आ रहा है। साथ ही धोनी के इस जैस्चर की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है।
- बिना लाइसेंस बिक रही थी कीटनाशक दवाएं, कृषि विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप… - September 20, 2026
- सारंगढ़:अतिक्रमण हटा, संवरी बच्चों की राह; जामपाली में शासकीय जमीन पर बना आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र…. - September 20, 2026
- अधूरे आवासों पर सीईओ की सख्ती, लापरवाह कर्मचारियों को नोटिस के निर्देश… - September 20, 2026
