रायगढ़ । रक्तदान के छेत्र में जिले की सक्रिय संस्था रक्तवीर परिवार रायगढ़ की सरिया इकाई द्वारा मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन दिनांक 06/08/23 को अग्रसेन भवन सरिया में रखा गया है। यहां यह बताना लाजमी होगा जी HSF रक्तवीर परिवार सरिया अपना चौथा मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन करने जा रहा है।
जिसमे सरिया अंचल सहित आस पास के गांवों से युवाओं को रक्तदान करने हेतु प्रेरित किया जा रहा है, जिसमे उन्होंने आगे बढ़कर रक्तदान करने हेतु अपना रजिस्ट्रेशन भी करवाया है, रक्तदान जीवनदान है इसकी जागरूकता लाने के उद्देश्य एवम रक्त की कमी को देखते हुए हुए यह आयोजन किया जा रहा है, आपको बता दे की इस मुहिम में जब पहला रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था उसमे 108 रक्तवीरो ने अपना रक्तदान किया था उसके बाद दूसरे रक्तदान शिविर में 186 और तीसरे रक्तदान शिविर में 121 रक्तदाताओ ने अपना रक्त का दान किया था।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विमल अग्रवाल(रक्तवीर) कमलेश अग्रवाल,स्वप्निल स्वर्णकार,अरुण सराफ, मयंक अग्रवाल, समीर गुरु,अमन शर्मा, रिंकल अग्रवाल,तुषार अग्रवाल, सुमित नामदेव, समीर नामदेव, शुभम शराप, कुशल प्रधान, प्रत्यूष स्वर्णकार, लकी लकरा, मनोज मेहर, श्री किशन अग्रवाल,आकाश नायक, डिंपल अग्रवाल,डॉ स्मृति अग्रवाल, प्रदीप डनसेना, भुवन अग्रवाल, आस्तिक प्रधान, प्रीशु प्रधान शिवांशु गुरु कुशल प्रधान, किशन पटेल, राज अग्रवाल एवम रक्तवीर परिवार के समस्त सदयगण जी जान से जुटे हुए है।
- चातुरी नंद को बड़ी जिम्मेदारी, चौहान समाज में खुशी की लहर… - September 13, 2026
- सेवा संकल्प अभियान की तैयारी तेज, 17 सितंबर से जिलेभर में होंगे जनभागीदारी के आयोजन… - September 13, 2026
- एमपी की ‘सख्ती’ का दिखा दम! एसपी सुनील शर्मा के नेतृत्व में गांजा तस्करों पर बड़ा प्रहार, 40 किलो गांजा समेत ₹28.60 लाख की संपत्ति जब्त… - September 13, 2026
