रायगढ़ : बारिश के बाद भी जनाधिकार आक्रोश रैली में पहुंचे सैकड़ों कार्यकर्ता बढ़ते प्रदूषण एवं सीएसआर मद की राशि के उपयोग पर उठाया सवाल…
रायगढ़। भाजयुमो जिला महामंत्री सूरज शर्मा के नेतृत्व में सैकड़ों युवाओं ने जन अधिकार आक्रोश रैली निकाल कर कलेक्ट्रेट घेराव किया। बता दें कि स्थानीय युवाओं को रोजगार ना मिलने, सीएसआर मद की राशि का उपयोग रायगढ़ के विकास के लिए सही ढंग से ना होना एवं रायगढ़ में लगातार बढ़ते प्रदूषण को लेकर युवाओं में ज्यादा आक्रोश व्याप्त है। रायगढ़ की जनता को जो अधिकार मिलना चाहिए वह उससे वंचित है। इन सभी विषयों को लेकर युवाओं ने विशाल जन अधिकार आक्रोश रैली के माध्यम से कलेक्ट्रेट घेराव किया, जिसमें पुलिस के साथ हल्की झूमा झटकी भी हुई। पहले बेरिकेड्स तोड़ने के बाद कार्यक्रताओं अपना आक्रोश व्यक्त किया और अपने अधिकार की मांग को लेकर कलेक्टर और राज्यपाल के नाम से ज्ञापन सौंपा गया।
उक्त मुद्दों पर जन समर्थन के लिए भी हस्ताक्षर अभियान लगातार रायगढ़ के अलग-अलग क्षेत्र में चलाया गया था, जिससे यह पता चला कि जनता भी इन सभी मुद्दों से परेशान है और लगभग 10000 से ज्यादा जन समर्थन स्वरूप हस्ताक्षर ज्ञापन में संलग्न कर कलेक्टर को सौंपा गया और जल्द से जल्द विषयों पर ध्यान देकर समस्याओं का निराकरण करने की मांग की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा प्रदेश महामंत्री विजय शर्मा एवं पूर्व मंत्री एवं भाजपा प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप ने तिरंगा झंडा एवं भाजपा का झंडा दिखाकर किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से सरिया नगर पंचायत अध्यक्ष स्वप्निल स्वर्णकार, भाजपा नेता मंजुल दीक्षित, भाजपा स्वच्छता विभाग के जिला संयोजक सरबजीत सिंह, भाजपा पूर्व नगर उपाध्यक्ष अनिल कटियार, भाजपा एससी मोर्चा जिला महामंत्री सुरेंद्र बघेल, भाजपा महिला मोर्चा महामंत्री जाटवार, उपाध्यक्ष गीता दास, विजय लक्ष्मी चौहान, भाजपा किसान मोर्चा जिला मंत्री सतवीर सिंह, भाजयुमो जिला मंत्री हरदीप शेरगिल एवं पवन पटेल, महेश बारीक, खुशी अजय, राजा गुप्ता, अभिलाष कछवाहा, अभय गुप्ता, अभय अग्रवाल, अनीश सिंह, ऐश्वर्य नामदेव, अंकित श्रीवास, पटेल, रजत गुप्ता, प्रदीप पटेल, गजेंद्र यादव, अक्षत स्वर्णकार, सूरज गुप्ता, अविनाश गुप्ता, शिव कांशी, सौरभ अग्रवाल, निशांत राजपूत, भुनेश्वर साहू, पप्पू यादव, सुरेंद्र बघेल, रोहन साव, दीपेंद्र प्रधान,
नकुल गुप्ता, हेमंत गुप्ता, दिनेश गुप्ता, डॉ साई राज, शानू ठाकुर, मलय शर्मा, अभय यादव, शबीन साव, प्रफुल प्रधान, अकित बेहरा, विलास गुप्ता, माधव खम्हारी, पिंटू साव, सरोज गुप्ता, संजीव पटेल, अमित पटेल, विनीत गुप्ता, अमन वैष्णव, दीपक श्रीवास, अमित कुंवर, राहुल श्रीवास, राज शाह, विशाल निषाद, विकास मेहता, अंकित जादौन, रविंद यादव, योगेश गर्ग, अखिल गर्ग, तुषार दुबे, पुनीत चौबे, अभिषेक नामदेव, विशाल ठाकुर, दक्ष यादव, सोनू थवाईत, असीम दीवान, सूरज नामदेव, आदित्य श्रीवास्तव, अतुल पटवा, लक्ष्य पटवा, अनुज शर्मा, कुणाल मिश्रा, सुजल अग्रवाल, देव्यांश पांडे, एवं भाजपा एवं युवा मोर्चा के अन्य कार्यकर्ता अत्यधिक संख्या में उपस्थित थे।
- नाश्ते में ऐसे बनाएं सॉफ्ट और परफेक्ट आलू का पराठा, स्वाद ऐसा कि हर बाइट में कहेंगे वाह! - March 5, 2026
- रंग पंचमी को कहां-कहां खेली जाती है होली, जो होती है रंगों के उत्सव की आखिरी तिथि… - March 5, 2026
- स्कूल में आरटीई के तहत पढ़ रहे बच्चों से कराई मजदूरी, अब छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने मांगा जवाब… - March 5, 2026
