सूने मकान का ताला तोड़ लाखों रुपए का सामान व नगदी चोरी…
रायगढ़। चक्रधर नगर थाना क्षेत्र में इन दिनों थाना क्षेत्र से चंद कदम की दूरी पर ही चोरी की बड़ी वारदातें सामने आ रही है जिससे पुलिस पेट्रोलिंग पर भी सवाल उठने शुरू हो गए हैं। खाना से कुछ ही दूरी पर स्थित बजरी प्लान क्षेत्र से एक बार फिर चोरी की एक बड़ी घटना सामने आई है जहां चोरों ने सूने मकान का ताला तोड़ लाखों रुपए का सामान व नगदी पार कर दिए हैं। शिकायत पर चक्रधर नगर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध धारा 380, 457 के तहत मामला दर्ज कर पतासाजी में जुटी हुई है परंतु पुलिस के हाथ अभी भी खाली है।
शिकायतकर्ता परमा बाई निवासी पंजरीप्लांट ने बताया है कि वह त्रिमूर्ति मंदिर के पास परिवार सहित रहती है। जिसका पति डभरा में अस्पताल पर ड्रेसर का काम करता है। शिकायत में बताया गया है कि 29 तारीख को परमा बाई अपने बेटे राहुल चौहान के साथ 29 अगस्त की रात अपने पति के पास डभरा गए हुए थे। 1 सितंबर को जब वे वापस आए तो पड़ोसियों ने बताया कि 30 तारीख की रात्रि तुम्हारे घर में कुछ आवाजें आ रही थी।
जब उन्होंने घर का दरवाजा खोला तो सारे सामान अस्तव्यस्त पड़े हुए थे। चेक करने पर पाया गया कि घर में रखे जेवरात व नकदी रकम ₹10000 को किसी अज्ञात चोर ले उड़ा है।
चोरी हुई सामना-
1. 11 तोला चाँदी का सिक्का 2.पीतल का 2 गणेश जी की मूर्ति 3. 4 पराठ काँश का 4-4kg का, 4. 2 गघरा 5-5 kg का 6. 01 तोला सोना 7. 20 तोले का पायल 7. 5 कश का थाली 3-3 kg का, 8. 4 कश का कटोरी 1-1 kg का 9. भगवान का बैठक पीतल का 3kg 10. सोने का माला 2kg का 11. पीतल का कलश 11. 10,000रू. कैश और शादी के लिए कुछ समान रखे थे वो भी चोरी हुई है ।
साइकल उड़ा ले गए चोर–
सिंधी कॉलोनी स्थित अमर इंटरप्राइजेज में काम करने वाली एक 22 वर्षीय युवती का सायकल को भी चोर ने पार कर दिए हैं। पीड़िता शीतल यादव ने बताया है कि वह प्रतिदिन की तरह अपने साइकल को अमर इंटरप्राइजेज के सामने खड़े कर दुकान के अंदर काम करने के लिए आ जाती थी फिर दुकान से छुट्टी होने के बाद वह साइकिल लेकर अपने घर जाती थी। परंतु 25 जून को ऐसा नहीं हुआ छुट्टी होने के बाद जब वह अपने साइकल खड़े करने वाला जगह पर गई तो साइकल उक्त स्थान पर नहीं मिला। साइकल को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया था।
- वक्ता मंच की काव्य गोष्ठी: चेतन भारती महामूर्ख बने…”ये साल भी एक सवाल रह गया तेरे नाम का गुलाल रह गया”: राहुल साहू - March 2, 2026
- बरमकेला मे “दो विभाग, दो दुनिया: सड़कों पर पसीना बहा रही पुलिस विभाग ,’कोचियों’ को अभयदान दे रहे आबकारी साहब ? - March 2, 2026
- सारंगढ़ ब्रेकिंग: “सड़क पर पसरा सन्नाटा, बंधापली के पास काल बनकर दौड़ा ट्रक; मौत से जूझ रहा सालर का ईश्वर..” - March 2, 2026
