जगन्नाथ बैरागी

रायगढ़। जिले में किसानों को हो रही खाद की समस्या को लेकर गुरुवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने कृषि विभाग में जमकर प्रदर्शन किया। भाजपा ने उप संचालक के कार्यालय का घेराव किया और जमकक नारेबाजी भी की।
भाजपा नेताओ का कहना था कि जिले की समितियों में खाद की शार्टेज हो गई है और मार्केट में खाद ऊंची कीमतों में बिक रहा है। भाजपा का ये भी आरोप था कि कृषि विभाग के अधिकारियों के संरक्षण में जिले में खाद की कालाबाजारी हो रही है जिसकी वजह से किसानों को परेशान होना पड़ रहा है। भाजपा ने खाद की समस्या हल नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी है। दरअसल जिले में पिछले एक पखवाड़े से खाद की किल्लत है जिसकी वजह से किसानों को परेशान होना पड़ रहा है। धान की फसलें भी खाद नहीं मिलने की वजह से खराब हो रही है। इसे लेकर भाजपा ने शहीद चौक से पदयात्रा निकाली और कृषि विभाग के दफ्तर का घेराव किया।




