मस्तूरी क्षेत्र के ग्राम भदौरा में आर्थिक एवं सामाजित सर्वे के सत्यापन के लिए गए शिक्षक से मारपीट का मामला सामने आया है। शिक्षक ने इसकी जानकारी मस्तूरी जनपद पंचायत में देकर मस्तूरी थाने में शिकायत की है।
इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

मस्तूरी क्षेत्र के बेलटुकरी में पदस्थ शिक्षक हरीराम यादव ने मारपीट की शिकायत की है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को वे ग्राम भदौरा में आर्थिक एवं सामाजिक सर्वे का सत्यापन करने के लिए गए थे। उनके साथ शिक्षक संगीत कुमार भारद्वाज, रोजगार सहायक फलेश्वरी राठौर भी थे। सर्वे करते हुए वे भदौरा में रहने वाले राजेंद्र शर्मा के घर पहुंचे। वे पूनम शर्मा के राशन कार्ड का सत्यापन कर रहे थे। उन्होंने राजेंद्र शर्मा से बाइक, शौचालय व अन्य सुविधाओं की जानकारी ले रहे थे। इसी दौरान राजेंद्र शर्मा ने डाटा में गलत जानकारी भरने की बात कहते हुए विवाद गाली-गलौज की।

इसका विरोध करने पर उसने हरीराम यादव का कालर पकड़कर मारपीट शुरू कर दी। मारपीट होते देख शिक्षक संगीत भारद्वाज ने बीच-बचाव की कोशिश की। इस पर राजेंद्र ने उनकी भी पिटाई कर दी। मारपीट से डरकर शिक्षक और रोजगार सहायक वहां से किसी तरह भागकर मस्तूरी पहुंचे। उन्होंने घटना की जानकारी मस्तूरी जनपद के अधिकारियों को दी। इसके बाद उन्होंने घटना की शिकायत मस्तूरी थाने में की है। इस पर मस्तूरी पुलिस ने शासकीय कार्य में बाधा और मारपीट का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। इधर घटना के बाद से आरोपित अपने ठिकाने से फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
- अपरा एकादशी 2026: 11 मई को राशि अनुसार जपें ये मंत्र और पाएं अपार लक्ष्मी का वरदान… - May 10, 2026
- छत्तीसगढ़:परीक्षा में खुलेआम हुआ AI का इस्तेमाल, 500 से ज़्यादा छात्रों ने मारा नकल… - May 10, 2026
- छत्तीसगढ़:अधिकारी के सामने दंड़वत होने वाले दंपत्ति को क्यों नहीं मिला आवास? प्रशासन ने बताई पूरी सच्चाई, फौरन बन गया राशन कार्ड… - May 10, 2026
