रायपुर: छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश सहित पांच राज्यों में आगामी दिनों में विधानसभा चुनाव होना है, जिसके चलते सियासी गलियारों में घमासान मचा हुआ है। जहां एक ओर छत्तीसगढ़ की सत्ता में बने रहने के लिए कांग्रेस हर वर्ग को साधने में लगी है तो वहीं दूसरी ओर भाजपा भी सत्ता में वापसी के लिए पूरी ताकत झोंक रही है। इस बीच भाजपा नेता केदार कश्यप ने विधानसभा चुनाव में टिकट के दावेदारों को लेकर बड़ा बयान दिया है।

पूर्व शिक्षा मंत्री केदार कश्यप ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि विधानसभा क्षेत्र में कई दावेदार हैं, BJP के प्रति राष्ट्र स्तर पर रुझान है। BJP में नेताओं की कमी नहीं, BJP से जनप्रतिनिधि चुनाव लड़ना चाहते हैं। BJP में 10-15 दावेदार आ रहे हैं। BJP अपना क्षेत्र बढ़ा रही है। उन्होंने टिकट वितरण को लेकर कहा कि टिकट मिलने काटने का मापदंड अलग होता हैं मापदंड के मुताबिक जीतने वाले कैंडिडेट को टिकट मिलेगी।
बता दें कि 2018 विधानसभा चुनाव में भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ा था। 15 साल तक सत्ता में रहले वाली भारतीय जनता पार्टी महज 15 सीटों पर ही सिमित हो गई थी। जबकि कांग्रेस ने 68 सीटों पर जीत दर्ज की थी। लेकिन अब भाजपा सत्ता में वापसी के लिए पूरी तैयारी कर रही है। भाजपा की तैयारियों में कितना दम है ये तो चुनाव के बाद ही पता चल पाएगा।
- अखंड राम सप्ताह नाम यज्ञ में शामिल हुईं जिपं सदस्य डॉ. अभिलाषा नायक, ग्रामीणों के साथ किया राम नाम जाप… - September 26, 2026
- पवनी में सेवा संकल्प का असर, 190 से ज्यादा लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच… - September 26, 2026
- कनकबीरा चौकी के नवीन भवन को संवारने वाले प्रभारी टीकाराम खटकर का सरिया तबादला..उद्घाटन का नहीं मिला अवसर, पर जनता के दिलों में बनाई अमिट पहचान.. - September 26, 2026
