जगन्नाथ बैरागी

रायगढ़। आज दिनांक 1 सितंबर 2021 को आबकारी उड़नदस्ता टीम गस्त करते हुए थाना डोंगरीपाली अंतर्गत आबकारी जांच चौकी बरनी पाली पहुंची.. वहां पहुंचकर वाहनों की तलाशी वहां ड्यूटीरत गार्ड लोगों के साथ की जाने लगी.. कुछ समय पश्चात एक उड़ीसा से आती हुई हुंडई सैंटरो कार क्रमांक OD-02-AA-0207को रोककर जांच करने पर उसके डिक्की में से एक बोरी में 10 किलो गांजा बरामद कर पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना नाम पदमा चरण निवासी मुठापाली थाना बालेगुड़ा जिला कंधमाल उड़ीसा राज्य का रहने वाला बताया.. मौके का फायदा उठा कर एक आरोपी फरार हो गया.. जिस की पतासाजी की जा रही है ।। उक्त आरोपी के कब्जे से 10 किलो गांजा बरामद कर एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 (ब) llबी के तहत गिरफ्तार कर एवं उसके सेंट्रो कार को जप्त कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया.. जहां से माननीय न्यायालय ने उड़ीसा निवासी पदमा चरण को जेल दाखिल का आदेश दिया।।
उक्त कार्यवाही आबकारी उड़नदस्ता प्रभारी रंजीत गुप्ता द्वारा की गई.. हमराह स्टाफ में आरक्षक सुंदरलाल प्रधान ,प्रभुवन बघेल नगर सैनिक अजय कसेर एवं आबकारी जांच चौकी बरनी पाली में पदस्थ गार्ड लोग उपस्थित रहे।।
- बिना लाइसेंस बिक रही थी कीटनाशक दवाएं, कृषि विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप… - September 20, 2026
- सारंगढ़:अतिक्रमण हटा, संवरी बच्चों की राह; जामपाली में शासकीय जमीन पर बना आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र…. - September 20, 2026
- अधूरे आवासों पर सीईओ की सख्ती, लापरवाह कर्मचारियों को नोटिस के निर्देश… - September 20, 2026
